{"_id":"5dc1c9a28ebc3e5b6f490194","slug":"health-badaun-news-bly382834264","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी वार्ड में भिड़े तीमारदार, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी वार्ड में भिड़े तीमारदार, पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेंच को लेकर मरीजों की तीमारदार महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों में मारपीटी भी हुए, जिससे वार्ड में अफरातफरी मच गई। महिलाओं को लड़ते देखकर अनेक लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें शांत किया। बाद में तीमारदार अपने घर लौट गए।
ये मामला मंगलवार दोपहर का है। बताते हैं कि उस समय जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कुछ लोग अपने मरीज से मिलने आए थे। उन्हें बैठने के लिए एक बेंच पर जगह कम पड़ गई तो उन्होंने पड़ोसी मरीज के बराबर में पड़ी बेंच खींच ली। कुछ देर बाद उस मरीज के तीमारदार मिलने आए, तो उन्होंने बेंच मांग ली। बेंच लेने-देने को लेकर दोनों मरीजों की तीमारदार महिलाओं में नोंकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इससे वार्ड में अफरातफरी मच गई। लोग उनके नजदीक से खिसक कर दूर जा खड़े हुए। वहीं वार्ड में शोर शराबा सुनकर कई लोग जमा हो गए। तभी कर्मचारी भी पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे एक-दूसरे से मारपीट करती रहीं। कर्मचारियों ने स्थिति बिगड़ते देखकर पुलिस को फोन कर दिया, जिससे पुलिस भी वार्ड में पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों की महिलाओं को अलग किया। बाद में तीमारदार महिलाओं को वार्ड से निकाल दिया। तब कहीं मामला शांत हो सका। इस दौरान अन्य मरीजों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।