{"_id":"5d8bb4768ebc3e017e52c2c6","slug":"health-badaun-news-bly377691333","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों से बुखार पीड़ितों का डाटा जुटा रहा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों से बुखार पीड़ितों का डाटा जुटा रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले बुखार, मलेरिया, डेंगू के मरीजों की भी स्वास्थ्य विभाग जानकारी रखेगा। इसके लिए सर्विलांस सेल ने काम शुरू कर दिया है। यह कदम जिले में लगातार मिल रहे डेंगू के संदिग्ध मरीजों को देखते हुए उठाया गया है।
जिले में करीब एक महीने से बुखार का प्रकोप चल रहा है। निजी अस्पताल जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम होने के आधार पर आए दिन बुखार पीड़ितों को डेंगू की पुष्टि कर रहे हैं। इससे खौफ का माहौल बन रहा है। दरअसल, सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले संक्रामक रोगियों पर तो स्वास्थ्य विभाग की नजर रहती है, लेकिन निजी अस्पतालों और क्लिनिकों पर आने वाले संक्रामक रोगियों के बारे में कोई रिकार्ड नहीं होता। बुखार से हो रही मौतों के बीच अब स्वास्थ्य विभाग ने निजी डॉक्टरों के यहां इलाज कराने वाले संक्रामक रोगियों का डाटा भी जुटाना शुरू कर दिया है। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि निजी डॉक्टर्स को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं। सर्विलांस सेल यहां इलाज करा रहे संक्रामक बुखार प्रभावितों का डाटा जुटा रही है।