{"_id":"5d8a5ded8ebc3e93cf657271","slug":"health-badaun-news-bly377518097","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवरगांव में बुखार से महिला की मौत, मलेरिया, फैल्सीपेरम का नहीं थम रहा प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवरगांव में बुखार से महिला की मौत, मलेरिया, फैल्सीपेरम का नहीं थम रहा प्रकोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कुंवरगांव में वार्ड नंबर छह निवासी मोतीराम की पत्नी बर्फी देवी (58) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था।
जिले में मलेरिया और फैल्सीपेरम मलेरिया के प्रकोप के बीच निजी अस्पतालों ने डेंगू का डर फैलाना शुरू कर दिया है। मरीजों में बिना एलाइजा टेस्ट के डेंगू की पुष्टि की जा रही है। ऐसे में कई लोग सामान्य बुखार में भी बेहतर इलाज के लिए बरेली की दौड़ लगा रहे हैं। डर की एक वजह बुखार से अब तक जिले में सौ से ज्यादा मौतें भी होना है।
जिले में बुखार पीड़ितों की तादाद बढ़कर 1.23 लाख से ज्यादा हो गई है। सीएमओ ने इस संबंध में मिशन निदेशक संचारी रोग को रिपोर्ट भेजी है। इसमें बताया गया है कि जिले के चार ब्लॉक के 94 गांव बुखार की चपेट में हैं। हालांकि, एक भी मौत न होने का दावा किया गया है। जानलेवा फैल्सीपेरम के 1596 और सामान्य मलेरिया के अब तक 12622 मामले सामने आने की बात कही गई है। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता का कहना है कि कुछ निजी अस्पताल बिना एलाइजा टेस्ट के डेंगू की पुष्टि कर रहे हैं। ऐसे अस्पतालों को ट्रेस किया जा रहा है।