फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

नसबंदी के बाद भी ठहरा गर्भ, एसडीएम से शिकायत

Thu, 04 Jul 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। बिसौली स्वास्थ्य केंद्र के कैंप में नसबंदी कराने के बाद महिला को गर्भ ठहरने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्रवाई के साथ ही क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड आसफपुर के गांव बसोमी निवासी एक महिला के तीन संतान होने के बाद अपने गांव की आशा वर्कर के माध्यम से 17 मार्च 2017 को स्वास्थ्य केंद्र पर लगे कैंप में नसबंदी कराई थी। नसबंदी के बाद में महिला को प्रमाणपत्र भी दिया गया था। महिला के अनुसार 27 माह बाद उसे गर्भवती होने का शक हुआ। इस पर महिला ने अल्ट्रासाउंड कराया, तो डॉक्टर ने चार माह का गर्भ ठहरने की बात बताई। इस पर उसने स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर पर जाकर इसकी शिकायत की, लेकिन वहां किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। महिला ने एसडीएम से इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed