फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Headmaster suspended for viral pornographic video

Budaun News: अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 12 Sep 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 12 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended for viral pornographic video
उघैती। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को जनता जूनियर हाई स्कूल खंडोई के प्रधानाध्यापक रामेश्वर दयाल शर्मा को निलंबित कर दिया गया। स्कूल के प्रबंधक ने यह कार्रवाई बीएसए की ओर से संस्तुति पत्र मिलने के दो दिन बाद की है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक से जुड़ा अश्लील वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर हुआ था। इसके बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ बीएसए और प्रबंध समिति के पास शिकायतें ग्रामीणों की ओर से गई थीं। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

वीडियो के संबंध में विभिन्न स्तरों से सूचनाओं एवं शिकायतों के बाद स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद बीएसए ने प्रबंध समिति को पत्र जारी कर निलंबन की संस्तुति की थी। इधर, विद्यालय के प्रबंधक करतार सिंह ने बताया कि प्रबंध समिति की बैठक करने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद निलंबन आदेश जारी किया गया है। प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच कराने के लिए जांच अधिकारी की नियुक्त करने के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed