फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Head constable suspended for sexual harassment and FIR files in Budaun

सिपाही की करतूत से 'खाकी' शर्मसार: शादी का झांसा देकर लूटी महिला की अस्मत, आरोपी निलंबित, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Apr 2023 02:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच सिविल लाइंस पुलिस को सौंपी। जांच में महिला के आरोप सही पाए गए। रविवार को आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Head constable suspended for sexual harassment and FIR files in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, हेड कांस्टेबल की पत्नी ने भी महिला पर पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने हेड कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। उसने महिला थाने में भी हेड कांस्टेबल की शिकायत की। हेड कांस्टेबल को तलब किया गया तो उसने महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। इस बीच हेड कांस्टेबल की पत्नी ने भी आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके पति को फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिंदा हूं मैं : छह साल से जीवित होने के सुबूत लेकर भटक रहीं सुरसती, अफसरों को यकीन ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सही पाए गए आरोप 

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच सिविल लाइंस पुलिस को सौंपी। जांच में महिला के आरोप सही पाए गए। रविवार को आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय प्रताप को सौंपी गई है। वहीं पीड़ित महिला ने एक और सिपाही पर दुष्कर्म की कोशिश के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed