फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   He used to cheat women by trapping them in his net 11 people including a woman were involved in gang in Badaun

Badaun: महिलाओं को अपने जांल में फंसाकर करता था ठगी, गैंग में महिला समेत 11 लोग शामिल, जाने पूरा मामला

Fri, 27 Sep 2024 10:03 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Sep 2024 10:03 PM IST
सार

बदायूं में महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करने वाले सचिन सूर्यवंशी को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। इस मामले में सचिन अकेला नहीं था बल्कि पूरा गैंग चलाता था।

विज्ञापन
He used to cheat women by trapping them in his net 11 people including a woman were involved in gang in Badaun
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करने वाले सचिन सूर्यवंशी को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। इस मामले में सचिन अकेला नहीं था बल्कि पूरा गैंग चलाता था। उसके गैंग में एक महिला समेत 11 लोग शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

शहर के सुभाष चौक आर्य समाज रोड पर रहने वाले सर्राफा कारोबारी का बेटा सचिन सूर्यवंशी तीन दिन पहले महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में जेल गया है। इसके बाद दो अन्य महिलाओं ने भी शिकायत कर सचिन पर दुष्कर्म कर नकदी व जेवर हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। अब सचिन के साथ बतौर पत्नी रही महिला ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पत्नी का कहना है कि सचिन का 11 सदस्यीय गिरोह है। इसमें एक महिला भी शामिल है। ये सभी मिलकर युवतियों व महिलाओं को झांसा देकर फंसाते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक करते हैं। उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करते हैं। वह खुद सचिन व उसके गिरोह के झांसे में आ गई। जिसके बाद सचिन से शादी कर ली। उसके साथ रहने पर धीरे-धीरे उसकी हकीकत पता चली। विरोध करने पर सचिन ने उसे घर से निकाल दिया। धमकी दी अगर पुलिस के पास गई तो कहीं का नहीं छोड़ेूगा। महिला फिलहाल अपने मायके में रह रही है। बताया जा रहा है कि सचिन ने इसी तरह पांच शादियां की हैं।

विज्ञापन

ये हुए हैं नामजद

रिपोर्ट में सचिन सूर्यवंशी के अलावा सुजीत कश्यप, जफर, अजीत पाल, दिलीप जोशी, कौशल गुप्ता, अदिति रस्तोगी, प्रतीक रस्तोगी, सुशांत सिंह, कमरुल व आयुष्मान वर्मा शामिल हैं। सदर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि एफआईआर लिखी जा चुकी है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर हड़पकर पत्नी को निकाला 

महिला ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले सचिन बिना मर्जी के ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसके 18 लाख रुपये व लाखों के जेवर सचिन ने हड़प लिए।इसके बाद उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। महिला व उसके परिवार के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए। चूंकि उसके गैंग पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी इसलिए यह अभी तक सक्रिय है। महिला का कहना है कि शहर ही नहीं बल्कि दूसरे शहर की महिलाओं को भी इसने बर्बाद कर दिया है।

 


तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कराई गई है। जो लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे सभी पर कार्रवाई कराई जाएगी।- डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed