फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   He left his sick wife and brought his sister-in-law to Delhi

Budaun News: बीमारी पत्नी को छोड़कर दिल्ली से भगा लाया साली

Sat, 28 Jun 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
He left his sick wife and brought his sister-in-law to Delhi
कादरचौक। एक युवक बीमार पत्नी को छोड़कर दिल्ली निवासी साली को भगा लाया। अब साली का पति शुक्रवार को दिल्ली से कादरचौक थाने पहुंचा। उसने पुलिस से पत्नी को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई, लेकिन महिला ने जाने से इंकार कर दिया। देर शाम तक पति रिश्तेदारों से पत्नी को वापस दिलाए जाने की मिन्नतें करता रहा है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी दिल्ली निवासी एक युवक के साथ हुई थी। युवती की बड़ी बहन की शादी कादरचौक थाना क्षेत्र के मुहम्मदगंज निवासी एक टेलर के साथ हुई थी। युवती का जीजा तीन बच्चों का पिता है। महिला का एक बच्चा है। जीजा दिल्ली में ही रहकर सिलाई का काम करता है। इसके चलते उसका साली के घर आना जाना रहता था। कई महीने से युवती की बड़ी बहन बीमार थी।
विज्ञापन

युवती के पति का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में वह जीजा से घंटों बातचीत करती थी। इसका उसे आभास हो गया था, लेकिन परिवार की बदनामी के कारण किसी से कुछ नहीं कहा। कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह रविवार को घर में नहीं था। इसी बीच उसकी पत्नी को साढ़ू बहला फुसलाकर दिल्ली से भगा लाया। वह तलाश करते हुए शुक्रवार को कादरचौक थाने पहुंचा। उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गांव पहुंची तो महिला घर में मिली। पुलिस ने महिला को समझाया लेकिन उसने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर धनंजेय सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं आई है। मामला दिल्ली से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed