{"_id":"67a658d0f958f8d6580e0fd7","slug":"he-came-from-etah-by-helicopter-to-give-his-first-farewell-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133969-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एटा से हेलिकॉप्टर से आए पहली विदा कराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एटा से हेलिकॉप्टर से आए पहली विदा कराने
विज्ञापन
मुजरिया के भीकमपुर में हेलीपैड पर खड़े दूल्हा दुल्हन। स्रोत-स्वयं
बदायूं। शादी के बाद दुल्हन की विदा हेलिकॉप्टर से नहीं हो पाई तो पहली विदा पर हेलिकॉप्टर लाया गया। शुक्रवार को नवदंपति हेलिकॉप्टर से मुजरिया के गांव भीकमपुर हरदोपाट्टी पहुंचे। करीब तीन घंटे रुकने के बाद लड़की पक्ष ने दुल्हन की पहली विदा की। नवदंपति यहां से हेलिकॉप्टर से एटा रवाना हो गए।
मुजरिया के गांव भीकमपुर निवासी राजकुमार दीक्षित ने अपनी बेटी नेहा की शादी 19 जनवरी को एटा के मिरहची गांव में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय के बेटे नितिन उर्फ रवि उपाध्याय से की थी। नितिन के पिता सर्वेश कुमार उपाध्याय एटा जिले के भाजपा उपाध्यक्ष भी हैं। शादी के समय राजकुमार बेटी को हेलिकॉप्टर से विदा करना चाहते थे। तब हेलिकॉप्टर बुक किया था। अनुमति भी मिल गई थी। हेलिकॉप्टर उतरने की सारी व्यवस्था कर ली गई थी, लेकिन मौसम खराब होने कारण हेलिकॉप्टर आ नहीं सका।
बताते हैं कि बेटी की पहली विदा हेलिकॉप्टर से कराने को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत हुई। इसके बाद ससुर सर्वेश कुमार शुक्रवार को हेलिकॉप्टर से आए। इसके लिए शुक्रवार को गांव में हेलीपेड तैयार किया गया। सुबह पौने दस बजे करीब उनकी बेटी नेहा दीक्षित और दामाद हेलिकॉप्टर से गांव पहुंचे। यहां बैंड बाजों एवं फूल मालाओं से परिजनों ने नवदंपति का स्वागत किया। करीब तीन घंटे बाद 1.15 बजे नवदंपति हेलिकॉप्टर से उड़ान भरकर विदा हो गए। इस दौरान परिवार के शिवकुमार दीक्षित पूर्व जिलापंचायत सदस्य, ओमकृष्ण दीक्षित, रजत, संजीव गौरव, सौरभ, अभिषेक, अमरीश, उपदेश चौहान आदि मौजूद रहे।