{"_id":"6abc1be164bf4f826408b66f","slug":"haze-blankets-the-roads-for-the-first-time-in-september-a-hint-of-winter-in-the-air-badaun-news-c-123-1-sbly1001-174294-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सितंबर में पहली बार सड़कों पर छाई धुंध, हुआ सर्दी का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सितंबर में पहली बार सड़कों पर छाई धुंध, हुआ सर्दी का एहसास
विज्ञापन
गौरी शंकर मंदिर से आवास विकास को जाने वाले रोड पर पसरा कोहरा। संवाद
बदायूं। बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार सुबह सितंबर माह में पहली बार धुंध देखी गई। सुबह करीब छह बजे शहर और आसपास के इलाकों में धुंध की चादर दिखाई दी। इससे सड़कों पर दृश्यता भी प्रभावित हुई। धुंध छाने से लोगों को सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास हुआ।
लगातार बारिश के कारण वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। यही कारण रहा कि मंगलवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। शहर की प्रमुख सड़कों, खुले मैदानों और खेतों के आसपास धुंध अधिक नजर आई। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को कुछ दूरी तक सामने की चीजें स्पष्ट दिखाई नहीं दीं। वाहनों की आवाजाही के दौरान चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी। ग्रामीण इलाकों में भी खेतों और सड़कों के आसपास कोहरा दिखाई दिया।
--
वायु मंडल में आद्रता 85 से 95 प्रतिशत हो जाती है। तब ऐसी स्थिति बनती है। इस समय रात में अभी ओस पड़ रही है। ऐसे में वाहनों से निकलने वाला धुआं ओस के पानी के साथ मिलकर धुंध बनाता है, जो मंगलवार सुबह के समय देखने को मिला। - डॉ. मनीष कुमार सिंह, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र उझानी