फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hawala businessman contesting district panchayat elections in Bisauli area

बिसौली इलाके में जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहा हवाला का धंधेबाज

Sat, 10 Apr 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hawala businessman contesting district panchayat elections in Bisauli area
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली इलाके में एक ऐसा दावेदार सामने आया है, जो दो साल पहले एक नाइजीरियन के साथ हवाला के मामले में पकड़ा गया था। उसके पास से कई बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड और लैपटॉप बरामद हुए थे, जिस पर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। अब, जब से चुनाव का बिगुल बजा है, तब से ये आरोपी एक पार्टी का झंडा लेकर इलाके में घूमकर वोट मांग रहा है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन

हवाला का धंधेबाज बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह अपने इलाके से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि वह लगातार इलाके में घूम रहा है। चुनाव में दावेदारी दिखाने के लिए लोगों से मिल रहा है। यहां बता दें कि करीब दो साल पहले बिसौली पुलिस ने उसे एक नाइजीरियन के साथ पकड़ा था। ये करीब तीन लोग पकड़े गए थे। नाइजीरियन इनसे मिलने के लिए घर आया था। जब ये लोग कहीं जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके तीन लोगों को पकड़ा था। उस समय कोतवाली का चार्ज एसआई अश्वनी कुमार पर था। उन्होंने इनके पास से कई बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड और लैपटॉप समेत काफी सामान बरामद हुआ था। पुलिस लाइन में बाकायदा इसका खुलासा किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया था। जेल जाने के बाद आरोपी जमानत पर छूटकर आया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से सफेदपोश बनने के लिए इलाके में घूम रहा है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने उसका चरित्र प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है। हालांकि पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने से इनकार कर रही है। प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि ये प्रकरण उन्होंने देख लिया है। एफआईआर दर्ज है। वह इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली इलाके में हवाला का धंधेबाज जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी कर रहा है, इसकी जानकारी नही है। मामले में कोतवाली पुलिस से बात की जाएगी। कौन दावेदार है और उसके खिलाफ क्या मामला दर्ज हुआ है। इसकी जानकारी के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- महीपाल सिंह, एसडीएम बिसौली
दावेदार ने सपा जिलाध्यक्ष पर लगाया धमकाने का आरोप
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मौसमपुर निवासी महबूब अली पुत्र हाजी शब्बीर हसन ने एसएसपी को तहरीर देकर सपा जिलाध्यक्ष पर धमकाने का आरोप लगाया है। महबूब अली का आरोप है कि वह जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर तीन मेलापुर से दावेदार हैं। वह समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं। दो अप्रैल को सपा के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने उन्हें फोन किया। उन्हें धमकाया, गाली दीं और एफआईआर कराने की धमकी दी। इस संबंध में जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने बताया कि हमें सभी कार्यकर्ताओं की जानकारी है। ये पार्टी कार्यकर्ता नहीं है। ये दूसरी पार्टी का कार्यकर्ता है। अभी कुछ दिन पहले मेरे पास आया कि पार्टी में ज्वाइन करा लो। उसके बाद नहीं आया। बिना आज्ञा के पार्टी का झंडा और बैनर प्रयोग किया। हमने पार्टी का नाम प्रयोग करने से मना किया और कहा कि पुलिस से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed