{"_id":"67cf302e766abeeab90cdf98","slug":"harshit-and-zoya-became-champions-in-badminton-anshika-and-ankit-became-champions-in-chess-badaun-news-c-123-1-bdn1009-135513-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बैडमिंटन में हर्षित और जोया, शतरंज में अंशिका और अंकित बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बैडमिंटन में हर्षित और जोया, शतरंज में अंशिका और अंकित बने चैंपियन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में विजेता छात्राओं सम्मानित करता स्टाफ।स्रोत-संस्थान
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में चल रहे दो दिवसीय इनडोर गेम्स का सोमवार को समापन हो गया। हर्षित और जोया ने बैडमिंटन चैंपियनशिप अपने नाम की, वहीं शतरंज में अंशिका और अंकित पहले स्थान पर रहे।
छात्र वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में अंकित कुमार ने इस वर्ष के चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, तो वहीं शतरंज में ईशान सैफी ने भी कड़ी टक्कर देते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओंं की शतरंज प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंशिका सिंह चैंपियन बनीं। दूसरे स्थान पर स्वाति मौर्या रहीं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र हर्षित कुमार ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष का बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। हितेश अरुण को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं तीसरा स्थान एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र सम्भव कुमार को हासिल हुआ।
विज्ञापन
छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की जोया अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिशा पाराशरी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं रुचि तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहीं।। इस अवसर पर डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. जुनैद आलम, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. सरिता यादव, डॉ. राशेदा खातून, डॉ. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।