फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hapur's constable hatched a kidnapping conspiracy

Budaun News: हापुड़ के सिपाही ने रचा अपहरण का षडयंत्र

Sat, 26 Oct 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hapur's constable hatched a kidnapping conspiracy
उझानी। आलू व्यापारी ओमप्रकाश पटेल और राजू सिंह का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती के मामले में जिस सिपाही का नाम सामने आया है, वह भी ओमप्रकाश का रिश्तेदार है। उसी के जरिये अपहरण का तानाबाना बुने जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बदमाशों के चंगुल से बृहस्पतिवार तड़के मुक्त हुए आलू व्यापारी ओमप्रकाश पटेल और राजू सिंह ने भी पुलिस को घटना के बारे में बताया। ओमप्रकाश के बेटे केतन के मुताबिक, बदमाशों में शामिल अक्षय उनका रिश्तेदार है। उसी ने अच्छी गुणवत्ता का आलू खरीदवाने की बात कहकर बुलाया था। अक्षय के मन में क्या चल रहा है, यह तो फिरौती के लिए पांच लाख रुपये मांगने का फोन आने के बाद ही पता लगा। बदमाशों के चंगुल से मुक्त होने के बाद ओमप्रकाश और राजू ने भी पुलिस को दो दिन तक बंधक रखे जाने के बारे में दास्तां सुनाई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि अक्षय का बदमाशों से संपर्क रहा है। इसके अलावा अक्षय की हापुड़ में तैनात सिपाही मोहित से भी अच्छी दोस्ती है। घटना के दौरान सिपाही के भी मौजूद होने का दावा किया गया है। एसओजी में तैनाती के दौरान ही सिपाही मोहित बदमाशों के संपर्क में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी में तैनाती के दौरान वह लाइनहाजिर भी हो चुका है। इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह कहते हैं कि उन्होंने हापुड़ के पुलिस अफसरों से भी सिपाही की भूमिका को लेकर बात की है। पुलिस अभी इस मामले में बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed