{"_id":"6431a93a2d4a19abba01ce18","slug":"hanuman-jis-procession-came-out-with-pomp-badaun-news-c-4-1-120884-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धूमधाम से निकली हनुमान जी की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धूमधाम से निकली हनुमान जी की शोभायात्रा
विज्ञापन
उझानी में हनुमान शोभायात्रा के शुरू में पूजन के दौरान जुटे अतिथि। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने किया झांकियों का पूजन
- शोभायात्रा में भजनों की धुन पर नाचते चल रहे थे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। पंचमुखी मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम में चल रहे श्री हनुमान जन्मोत्सव के तीसरे दिन शनिवार अपराह्न बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बरेली और हाथरस के बैंड में शामिल कलाकारों ने भक्ति धुनें बजाईं तो श्रद्धालु झूम उठे। कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया।
शोभायात्रा पंचमुखी मंदिर परिसर से पूजन के बाद शुरू हुई। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने अरुण अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, प्रदीप गोयल और राहुल शंखधार के साथ झांकियों का पूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य बाजार के अलावा बिल्सी रोड और रेलवे स्टेशन रोड से होकर निकली। काली के अखाड़े में शामिल कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
स्कूली बच्चों की झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा श्रीराधा-कृष्ण, श्री शंकर-पार्वती, श्री हनुमान बने कलाकारों ने धूम मचा दी। भोले की बरात के कलाकार शोभायात्रा में नाचते-गाते अलग ही छटा बिखेर रहे थे। बहजोई, मुरादाबाद, हाथरस और मथुरा की झांकियों पर भगवान के स्वरूप विराजमान थे।
विज्ञापन
शोभायात्रा की व्यवस्था में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा, किशनचंद्र शर्मा, संजय मित्तल, राजीव गोयल, रामप्रवेश यादव, रानी सिंह पुंडीर, टीटू मित्तल, सर्वेश गुप्ता, अंकुर वार्ष्णेय, हिमांशु माहेश्वरी, राकेश कुमार, आशु गर्ग, उमाशंकर गोस्वामी, जीतू मेंदीरत्ता, सुनील सचदेवा, सुमित माहेश्वरी आदि का सहयोग रहा।