फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hand pulled budget , work Kasee ??height kiss

बजट में हाथ खिंचाई, काम कैसेे चूमे ऊंचाई!

Tue, 14 Apr 2015 07:47 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 14 Apr 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
जिले के ड्रीम प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज के निर्माण को नए वित्तीय वर्ष में पिछले वर्ष से आधे से कम मात्र 37 करोड़ रुपये का ही बजट मिला है। इससे काम के गति पकड़ने के आसार कम ही दिख रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज ने सांसद की ओर से की गई समीक्षा में कई समस्याएं रखीं, जिसका निदान कराने को कहा गया। सांसद ने बजट बढ़ाने समेत एमसीआई के मानकों को पूरा कराने में सहयोग का आश्वासन दिया है। सांसद के प्रयासों से शुरू इस ड्रीम प्रोजेक्ट का काम गति तभी पकड़ पाएगा, जब उनका सहयोग होगा।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पिछले साल निर्माण कार्य को 102 करोड़ का बजट मिला था, लेकिन इस बार पिछले बजट से आधे से भी कम राशि मिलने से काम में बाधा आना स्वाभाविक है। बिल्डिंग का निर्माण जल्दी हो, इसलिए मशीनों की संख्या बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन बजट इसके काम की गति में अवरोध बन गया है। 545 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज की मेन बिल्डिंग का काम जोरों पर है। स्टाफ के आवास भी बन रहे हैं। ओपीडी तैयार है, फिनिशिंग होना बाकी है। 165 मीटर लंबे और 125 मीटर चौड़े बेसमेंट पर वार्ड और साथ में ओपीडी का काम तेजी से हो रहा है। बाकी निर्माण चलता रहेगा, अगले महीने में ओपीडी शुरू कराने पर जोर है।

विज्ञापन

पिछले दिनों सांसद ने इसकी प्रगति की जानकारी ली। ओपीडी शुरू कराने की बात आई तो उन्होंने कहा कि ओपीडी के साथ जब तक इमरजेंसी सुविधाएं शुरू नहीं हो जातीं, तब तक ओपीडी का जनता को उतना लाभ नहीं मिल सकेगा। इस समीक्षा में नोडल अधिकारी आगरा मेडिकल कॉलेज के डॉ. नीरज यादव, निर्माणदायी संस्था के इंजीनियर, आर्कि टेक्ट मौजूद रहे। बिल्डिंग का निर्माण चार मंजिल तक होगा। 297 करोड़ की पहली किस्त से निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पिछले वर्ष 102 करोड़ का बजट मिला। इस बार केवल 37 करोड़ का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद से भरोसा मिला है कि  बजट में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस वर्ष इतना काम पूरा कर लिया जाएगा कि एमसीआई की टीम की स्वीकृति के लिए विजिट करा दिया जाए। निर्माणदायी संस्था ने भी गति बढ़ाई है। लक्ष्यों को पूरा करने में मशक्कत जारी है।
- डॉ. नीरज यादव, मेडिकल कॉलेज आगरा/नोडल अधिकारी, बदायूं मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed