{"_id":"5e03aa0b8ebc3e87b96e23f2","slug":"hadsa-badaun-news-bly389489784","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफपुर। रामपुर-आसफपुर रोड पर अरिल नदी के पुल के पास रामपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संभल निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
रामपुर-आसफपुर रोड पर बुधवार देर शाम रामपुर की ओर से आ रही एक बाइक को अरिल नदी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार की जेब से मिले मोबाइल से उसकी पहचान की। मृतक की पहचान संभल जिले के थाना बहजोई की नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय अनवर कमाल पुत्र इलियास के रूप में हुई। उसके परिवार वालों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात मृतक के परिवार वाले भी बहजोई से यहां जिला अस्पताल पहुंच गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मय वाहन मौके से भाग निकला। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।