{"_id":"695d5d0c934501069d04fc27","slug":"gst-rates-were-reduced-but-revenue-collection-increased-by-71-percent-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154338-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जीएसटी दरें घटीं लेकिन वसूली 7.1 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जीएसटी दरें घटीं लेकिन वसूली 7.1 फीसदी बढ़ी
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी कार्यालय । संवाद
बदायूं। त्योहारी सीजन की खरीदारी और सहालग की जुगलबंदी से बाजार गुलजार रहा। इससे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की वसूली में भी उछाल दर्ज किया गया। इस साल 22 सितंबर को जीएसटी की दरें भले ही घटा दी गईं, लेकिन बदायूं में 7.1 फीसदी ज्यादा वसूली हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 के मुकाबले इस साल नवंबर तक 4.37 करोड़ रुपये का अधिक संग्रह हुआ है।
जीएसटी की दरों में कटौती के बाद अक्तूबर में त्योहारों के दौरान जिले भर के लोगों ने जमकर खरीदारी की। ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्राॅनिक सामानों की खूब बिक्री हुई। नवंबर में सहालग के दौरान भी बाजार गुलजार रहे। इस वजह से जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 में नवंबर तक जिले में 61.85 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह हुआ था। इस साल यह आंकड़ा 66.22 करोड़ जा पहुंचा है।
जिले का जीएसटी संग्रह बढ़ा है। कर चोरी रोकने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। दिसंबर तक के आंकड़ों में 7.1 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। - बीके सोनी, वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी, बदायूं