फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   GST evasion: Rs 7.20 lakh fine in Rs 33 lakh mentha crystal case

जीएसटी चोरी: 33 लाख के मेंथा क्रिस्टल मामले में 7.20 लाख जुर्माना

Sun, 22 May 2022 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
GST evasion: Rs 7.20 lakh fine in Rs 33 lakh mentha crystal case
बदायूं। जीएसटी चोरी कर चंदौसी से वाराणसी ले जाए जा रहे 33 लाख से ज्यादा के मेंथा क्रिस्टल के मामले में वाणिज्यकर विभाग ने चंदौसी की फर्म पर 7.20 लाख रुपये का जुर्माना डाला है। जुर्माना अदा न करने पर पकड़े गए मेंथा क्रिस्टल को नीलाम कर दिया जाएगा। इधर, चंदौसी की जिस फर्म के नाम से मेंथा क्रिस्टल भेजा जा रहा था उस फर्म स्वामी ने मेंथा क्रिस्टल भेजने की बात से स्पष्ट इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र गुप्ता की टीम ने नौ मई की शाम वजीरगंज रोड पर एक टाटा 407 वाहन को पकड़ा था। इस वाहन में मेंथा क्रिस्टल के सौ टिन रखे थे। आंकलन करने पर इनकी कीमत 33 लाख रुपये से ज्यादा निकली। ई- वे बिल जांचने पर जीएसटी चोरी और बोगस फर्म, फर्जी इनवॉइस पर मेंथा क्रिस्टल भेजने का शक हुआ। वाहन चालक ने भी वाणिज्यकर विभाग की टीम को गुमराह किया। पड़ताल में मालूम हुआ कि मेंथा क्रिस्टल से भरा वाहन पांच मई की शाम करीब सवा छह बजे चंदौसी से वाराणसी के लिए रवाना हुआ था। चंदौसी से वजीरगंज पहुंचने में इसे दो दिन से ज्यादा लग गए। यह भी सामने आया कि इससे पहले गाड़ी की लोकेशन लखनऊ और रायबरेली में भी ट्रेस की गई। शक होने पर वाहन को मय क्रिस्टल कब्जे में ले लिया गया। चंदौसी की जिस फर्म से मेंथा क्रिस्टल वाराणसी भेजा जा रहा था, उसको सात दिन में पक्ष रखने का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

फर्म स्वामी ने इस बात से स्पष्ट इंकार कर दिया कि क्रिस्टल उनका है। यह भी कहा कि उनका मेंथा क्रिस्टल तो पहले ही पहुंच चुका है। इसके बाद वाणिज्यकर विभाग ने फर्म पर जीएसटी चोरी में 7.20 लाख का जुर्माना लगाया है। संबंधित फर्म अगर यह जुर्माना भरती है तो वह क्रिस्टल ले जा सकती है। जुर्माना न भरने की दशा में क्रिस्टल को जब्त कर इसकी नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी की जिस फर्म के नाम से मेंथा क्रिस्टल वाराणसी भेजा जा रहा था उस फर्म के स्वामी का कहना है मेंथा क्रिस्टल उनका नहीं है। यह बात तक साफ नहीं हो सकी है कि मेंथा क्रिस्टल किस फर्म का है। इस मामले में जीएसटी चोरी पर 7.20 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा करके संबंधित फर्म क्रिस्टल ले सकती है। जुर्माना न भरने पर 33 लाख के मेंथा क्रिस्टल को जब्त कर उसकी नीलामी कर दी जाएगी।
-जितेंद्र गुप्ता, असिस्टेंट कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed