{"_id":"6847a5e6d3ca126e9f01b5e7","slug":"groom-dead-body-found-hanging-from-a-tree-two-days-after-the-wedding-in-budaun-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के दो दिन बाद इस हाल में मिली युवक की लाश, हर कोई रह गया स्तब्ध, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के दो दिन बाद इस हाल में मिली युवक की लाश, हर कोई रह गया स्तब्ध, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 10 Jun 2025 09:00 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:00 AM IST
सार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में शादी के दो दिन बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अक्षय कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को युवक की बरात लौट कर आई तो घर में खुशियों का माहौल हो गया, लेकिन 30 घंटों बाद हीघर में मातम पसर गया। सोमवार शाम शौच करने की कहकर युवक घर से निकला और फिर नहीं लौटा। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच शुरू कर दी है।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला निवासी ओमपाल के बेटे अक्षय कुमार (20 वर्ष) की सात जून को बरात गई थी। घर में खुशियों का माहौल था। आठ जून को दुल्हन की विदाकर बरात लौटी तो घर में मंगलाचार होने लगे।
यह भी पढ़ें- UP: बुर्का उतारने के लिए युवतियों को धमकाया... पुलिस ने हैदरी दल पर कसा शिकंजा, आरोपियों की तलाश
विज्ञापन
सोमवार को दुल्हन को विदा कराने उसके मायके वाले आए। इसी दिन अक्षय परिजनों से शौच करने की बात कहकर घर से निकला था। वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिवार व ससुराल पक्ष के लोग उसकी तलाश में जुट गए।

गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव
काफी तलाशने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार की सुबह ग्रामीण खेतों पर गए तो देखा कि अक्षय कुमार का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन बेहोश हो गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
यह भी पढ़ें- जवान बेटे को खा गया बाघ: बुढ़ापे का सहारा छिना... अब क्या चाहिए जब सब चला गया; दर्द बयां कर रो पड़े पिता
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। बताया कि युवक के घुटने जमीन से लग रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं युवक की मौत से हर कोई स्तब्ध है।