फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Grand Rambarat taken out in Wazirganj, the tableaux fascinated

वजीरगंज में निकाली भव्य रामबरात, झांकियों ने मन मोहा

Thu, 13 Oct 2022 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Grand Rambarat taken out in Wazirganj, the tableaux fascinated
वजीरगंज में निकाली गई रामबरात में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज। मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री राम की बरात बुधवार को नगर में धूमधाम से निकाली गई। सुसज्जित झांकियों के साथ निकली बरात का नगर वासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बरात को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बैंड बाजों, काली अखाड़ों तथा आकर्षक झांकियों के साथ निकली बरात का शुभारंभ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से हुआ। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। उसके पीछे काली अखाड़े में कलाकार मां काली के साथ युद्धकला का प्रदर्शन कर रहे थे। शिव-पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, हनुमान जी आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।
विज्ञापन

पीछे भव्य सिंघासन पर सवार भगवान श्रीराम और देवी सीता के सजे-धजे स्वरूप की झांकी थी। बरात हाईवे से होती हुई मुख्य बाजार, खिन्नी मोहल्ला, वार्ड नौ, होली चौक, इमली मोहल्ला में भ्रमण करती हुई रामलीला मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई। हाईवे से गुजरने के दौरान जाम जैसी स्थिति बनी रही। राहुल वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, विमलेश गुप्ता, राजकुमार नंदन अमित वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed