फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goods worth lakhs including Rs 4 lakh stolen from two houses in Jarifnagar

Budaun News: जरीफनगर में दो घरों से चार लाख रुपये समेत लाखों का सामान चोरी

Sun, 29 Sep 2024 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs including Rs 4 lakh stolen from two houses in Jarifnagar
दहगवां के मोहल्ला टंकी में चोरों द्वारा दीवार में लगा नकब ​दिखाते गृह स्वामी। संवाद
जरीफनगर। जरीफनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से चोर चार लाख रुपये से ज्यादा की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। एक घर में तो चोर नकब लगाकर घुसे। बावजूद इसके जरीफनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन


थाना जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवां के मोहल्ला टंकी निवासी सलीम पुत्र इकबाल अपने परिजनों के साथ शनिवार की रात घर में सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोर घर में घुस गए। कमरे में रखा संदूक व अन्य सामान खंगाला। चोर यहां से सलीम के 95,000 रुपये, इनके छोटे भाई बाबू के 90,000 रुपये, राशिद के 70,000 रुपये व इन्हीं के भाई गुड्डू के 12,5000 रुपये के अलावा सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि आभूषण व अन्य सामान की कीमत करीब छह लाख रुपये है।
विज्ञापन

गृहस्वामी को घटना की जानकारी रविवार सुबह में हुई। वहीं इसी थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी विद्या राम पुत्र भगवान स्वरूप के घर भी शनिवार की रात चोर नकब लगाकर घुस आए। यहां घर से एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी पाजेब, एक गुच्छा चांदी का, 25 किलो पीतल के बर्तन व बच्चों के पहनने वाले कपड़े व 7,500 रुपये चोरी करके ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अब तक पुलिस सिर्फ जांच करने की बात कहती हुई रिपोर्ट दर्ज करने से बच रही है। थानाध्यक्ष रविकरन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिश्तेदारी में जा रहे किसान की जेब से 35 हजार निकाले

उसावां। जिला कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव ढडैया नगला निवासी ओमवीर ई-रिक्शा में बैठकर म्याऊं से गौतरा अपनी रिश्तेदारी में श्राद्ध की दावत में जा रहे थे। ई-रिक्शा में किसी ने उनकी जेब काट ली। जेब में रखे 35 हजार रुपये जब गायब मिले तो उनके होश उड़ गए। ओमवीर ने दी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद

दहगवां के मोहल्ला टंकी में चोरों द्वारा दीवार में लगा नकब दिखाते गृह स्वामी। संवाद

दहगवां के मोहल्ला टंकी में चोरों द्वारा दीवार में लगा नकब दिखाते गृह स्वामी। संवाद

दहगवां के मोहल्ला टंकी में चोरों द्वारा दीवार में लगा नकब दिखाते गृह स्वामी। संवाद

दहगवां के मोहल्ला टंकी में चोरों द्वारा दीवार में लगा नकब दिखाते गृह स्वामी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed