फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goods train engine failure near Kachla, train delayed for one hour

Budaun News: कछला के पास मालगाड़ी का इंजन फेल, एक घंटा लेट हुई ट्रेन

Fri, 14 Apr 2023 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Goods train engine failure near Kachla, train delayed for one hour
- कासगंज से मंगाया गया दूसरा इंजन, तब रवाना हुई मालगाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। बृहस्पतिवार सुबह कछला के नजदीक एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे करीब एक घंटा तक रेलवे रूट वाधित रहा। तब तक कासगंज-लालकुआं ट्रेन खड़ी रही। कासगंज से दूसरा इंजन मंगाया गया। तब कहीं मालगाड़ी कछला से रवाना हो सकी।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे एक मालगाड़ी बरेली से कासगंज की ओर जा रही थी। बताते हैं कि यह मालगाड़ी कछला के नजदीक पहुंची थी। तभी अचानक उसका इंजन फेल हो गया। उसके लोको पायलट और अन्य कर्मचारी इंजन ठीक करने की कोशिश में लगे रहे। जब कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद कासगंज से लालकुआं ट्रेन आ रही थी। रूट पर मालगाड़ी का इंजन फेल होने से ट्रेन को पुल के दूसरी ओर रुकवा दिया गया। इसी दौरान कासगंज से मालगाड़ी का दूसरा इंजन मंगाया गया। तब कहीं मालगाड़ी को रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि इससे करीब एक घंटा रूट वाधित रहा। रेलवे के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में खराबी आ गई थी। इससे रूट वाधित रहा।
विज्ञापन

----------
तकनीकी खराबी से उझानी नहीं रुकी ट्रेन
- बुधवार को रेलवे प्रशासन के आदेश पर मथुरा-टनकपुर और टनकपुर-मथुरा ट्रेन के दो ठहराव बढ़ाए गए थे। इनमें उझानी और सिकंदराराव ट्रेन रुकने के आदेश थे लेकिन पहले दिन बृहस्पतिवार को ही दोनों ट्रेन उझानी नहीं रुकीं। बताया जा रहा है कि कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से ट्रेन नहीं रुकी लेकिन अब उनका ठहराव निश्चित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed