{"_id":"3c1cc1c6d3ad9a30f568d1d8cc7dad0a","slug":"good-rains-farmers-grew-expected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी बारिश से किसानों की उम्मीद बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी बारिश से किसानों की उम्मीद बढ़ी
badaun
Updated Fri, 03 Jul 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार मानसून से किसान को उम्मीद है। उम्मीद के अनुसार मानसून ठीक-ठाक रहता है और खरीफ की फसल बेहतर होती है तो किसान को जरूर कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पिछली फसलें न मिल पाने के कारण किसान की कमर टूट चुकी है। ऐसे में मौसम साथ देता रहा तो किसान पिछली आर्थिक मार से उबर सकता है। खरीफ की फसल के लिए सही वक्त पर मानसून आ जाने और जरूरत की बारिश मिल जाने के कारण किसान का काफी पैसा बचा है। आर्थिक रूप से टूटे किसान को कुछ आस बंधी है। किसान खेतों को खरीफ की फसल तैयार करने में जुट गया है। एक बार फिर मौसम से उम्मीद लेकर किसान ने खरीफ की फसल करने को मन से काम किया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले दो-एक दिन में फिर बारिश होने वाली है।
विज्ञापन
किसानों के लिए वक्त रहते मिलीं मानसूनी सुविधाओं को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अर्जुन सिंह ने उन्हें सलाह दी है। उनके अनुसार अगर, किसान समय का सदुपयोग करेगा तो उसे खरीफ की अच्छी पैदावार मिल जाएगी।
विज्ञापन