फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ... give me lohri, jeeve teri jodi

Budaun News: ...दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी

Sat, 14 Jan 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
... give me lohri, jeeve teri jodi
गुरुद्वारे के पास लोहड़ी मनाते पंजाबी समाज के लोग।
पंजाबी समुदाय ने जलाई लोहड़ी, जमकर किभंगड़ाड़ा
विज्ञापन

बदायूं। शुक्रवार को लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी समुदाय के लोगों के घरों में लोहड़ी जलाकर खुशी मनाई गई। रेबड़ी, मूंगफली आदि का प्रसाद बांटा गया। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग, सभी ने भंगड़ा करके त्योहार की खुशी मनाई। एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी।
पंजाबी समाज में लोहड़ी के त्योहार का विशेष महत्व है। लोगों ने घरों में लोहड़ी जलाकर शुक्रवार को धूमधाम से त्योहार मनाया। शुक्रवार को बच्चों ने सुबह से ही लोहड़ी मांगना शुरू कर दिया था। शाम को सूर्य ढलने के बाद धूमधाम से लोहड़ी जलाई गई। घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए गए। शहर के गली-मोहल्लों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर लोहड़ी जलाई गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोहड़ी के गीत गाए। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग ने एक-दूसरे को गले-मिलकर लोहड़ी की बधाई दी।
विज्ञापन

पंजाबी समाज सेवा समिति और उसके युवा प्रकोष्ठ द्वारा लोहड़ी की शाम-बेटियों के नाम कार्यक्रम मनाया गया। पंजाबी चौक पर गुरुद्वारे के निकट लोहड़ी का प्रज्ज्वलन समाज की पांच बेटियों ने किया। ढोल पर बच्चे, युवा, महिलाओं सभी ने भंगड़ा किया और उल्लासपूर्ण माहौल में एक दूसरे को बधाई दी। समिति सदस्यों द्वारा अपने ही समाज के लोगों से लोहड़ी मांगी गई। मूंगफली, मक्का और रेबड़ी का प्रसाद भी बंटा। पारस सेठी व अमित सेठी के ग्रुप ने गतका खेलकर सभी का दिल जीत लिया। समिति द्वारा ग्रुप के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर सुशील धींगड़ा, अशोक नारंग, परविंदर सिंह दुआ, हरीश बजाज, जगजीत बोहरा, गुरुदीप सिंह, राजेंद्र अनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति से पहले जमकर बिकी गजक
पिछले कई सालों की तरह इस साल भी मकर संक्रांति की तारीख को लेकर भ्रम है। कोई शनिवार की मकर संक्रांति बता रहा है तो कोई रविवार की। त्योहार किसी भी दिन हो, लेकिन उसे मनाने की तैयारी तेज हो गई है। इस दौरान गजक लेने वालों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। शहर के लावेला चौक, सुभाष चौक, हलवाई चौक पर लगी गजक रेबड़ी की दुकानों पर दिन भर ग्राहकों का तांता लगा रहा। लोगों ने त्योहार मनाने को लेकर खिचड़ी भोज आदि की तैयारी भी कर ली है।

लोहड़ी में डांस करतीं महिलाएं।

लोहड़ी में डांस करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed