फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girls showed enthusiasm in badminton, chess and carrom.

Budaun News: बैडमिंटन, शतरंज व कैरम में छात्राओं ने दिखाया उत्साह

Sun, 15 Feb 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Girls showed enthusiasm in badminton, chess and carrom.
राजकीय महिला महाविद्यालय तीन दिवसीय दशम क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत- कॉलेज - फोटो : 1
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को तीन दिवसीय दशम क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना ने बैडमिंटन, शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का फीता काटकर किया।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में खेलोगे-कूदोगे बनोगे नवाब की कहावत पूरी तरह सार्थक है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया, जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव हो सके।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने प्रतियोगिताओं के प्रारंभ से पूर्व छात्राओं को खेल भावना की शपथ दिलाई तथा सभी नियमों की जानकारी दी। प्रथम दिवस कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 90 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के संयोजक एवं निर्णायक डॉ. बृजेश कुमार एवं कुमारी सरिता गौतम रहीं। कैरम प्रतियोगिता में अलीशा बी (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्रतिक्षा मिश्रा (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान सना (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में लगभग 20 छात्राओं ने भाग लिया। इसके संयोजक एवं निर्णायक डॉ. ऋषभ भारद्वाज एवं अर्चना पांडेय रहीं। प्रतियोगिता में शाहीन सैफी (बी.ए. षष्ठ सेमेस्टर) ने प्रथम, गौरवी साहू (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा हंसमुखी (बी.ए. षष्ठ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में लगभग 160 छात्राओं ने प्रतिभाग कर खेल के प्रति अपने उत्साह का परिचय दिया। पूरे परिसर में खेल भावना और उत्सव का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed