फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girlfriend stopped the marriage by reaching the police station, married her boyfriend in the temple

Budaun News: प्रेमिका ने थाने पहुंचकर रुकवाई शादी, प्रेमी संग मंदिर में रचाया विवाह

Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend stopped the marriage by reaching the police station, married her boyfriend in the temple
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र में प्रेमिका ने प्रेमी की शादी रुकवाकर उसी के साथ मंदिर में विवाह रचा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का चार वर्ष पूर्व रामपुर की एक युवती से कॉलेज के दौरान प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। वह दोनों घंटों फोन पर बातचीत करते रहते थे। परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी होने के बावजूद युवक के परिवार ने उसका रिश्ता थाना गुजरिया क्षेत्र के एक गांव में तय कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, तीन दिन पूर्व बीते शनिवार को युवक की गोद भराई (सगाई) की रस्म भी हो चुकी थी। इसी बीच किसी तरह प्रेमिका को शादी की जानकारी मिल गई। इसके बाद युवती शनिवार देर रात सीधे थाना बिनावर पहुंच गई और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में प्रेम संबंध की बात सही पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने युवती से आवश्यक कार्रवाई के बारे में बात की। इस दौरान प्रेमी पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और युवती से माफी मांगते हुए कार्रवाई न करने की गुजारिश करने लगे। साथ ही उन्होंने अपने बेटे की शादी उसी युवती से कराने की बात भी स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने पर मामला शांत हो गया और सभी लोग थाने से लौट गए। बाद में एक मंदिर में विधि-विधान के साथ युवक और युवती का विवाह संपन्न कराया गया। एसओ अरिहंत कुमार का कहना है कि मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है और अब कोई विवाद शेष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed