फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girlfriend demanded two lakh rupees and broke into the bank with his friend

Budaun News: प्रेमिका ने मांगे दो लाख रुपये, दोस्त के साथ बैंक में लगा दी सेंध

Wed, 19 Feb 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 19 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend demanded two lakh rupees and broke into the bank with his friend
वजीरगंज थाने में पुलिस हिरासत में खड़े बैंक चोरी के आरोपी। स्रोत-पुलिस
बदायूं। बगरैन की प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में तीन फरवरी को घुसे दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक चोर ने बताया कि उसे प्रेमिका को दो लाख रुपये भेजने थे। इसी वजह से उसने साथी के साथ बैंक में चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने चोरों से बैंक का स्कैनर, दस्तावेज, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तीन फरवरी की देर रात कस्बा बगैरन में प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास हुआ था। चोर बैंक के चैनल के ताले व शटर को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए थे। चोरों ने लॉकर को तोड़ने के प्रयास भी किए।
विज्ञापन

हालांकि, कुछ सामान चोरी भी हुआ था। घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ सर्विलांस टीम को लगाया। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें कस्बे के ही दो चोरों की पहचान हुई। पुलिस ने कस्बे के फिरोज व कासिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे दोनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिरोज बेहद शातिर है। उसके खिलाफ दिल्ली के आदर्श नगर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

दिल्ली में रहती है प्रेमिका
फिरोज ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका दिल्ली में रहती है। उसे दो लाख रुपये की जरूरत थी। उसके पास इतने रुपये नहीं थे। उसका कस्बे की प्रथमा ग्रामीण बैंक में खाता है। उसने रुपये निकालने की आड़ में पहले बैंक की रेकी की। बैंक में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। जिससे उसे लगा कि यहां आसानी से चोरी हो सकती है। उसने कस्बे के साथी कासिम पुत्र मोहम्मद शेर को साजिश में शामिल किया।

पुलिस के हूटर से लॉकर में तोड़ने में रहे असफल
चोरों ने बताया कि बैंक के ताले काटकर दोनों अंदर घुस गए थे। वह बैंक के लॉकर को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच पुलिस के हूटर की आवाज सुनाई दी। जिससे वह लॉकर का ताला नहीं तोड़ सके। दोनों बैंक के कैश काउंटर पर रखा बैग उठाकर ले गए। जल्दबाजी में शटर काटने के उपकरण बैंक में ही रह गए। पुलिस ने चोरों के पास से एक तंमचा, एक कारतूस, स्कैनर बरामद किया है।


फिरोज ने दिल्ली में लूटा था 25 लाख का सोना
पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि बगरैन निवासी फिरोज पुत्र चमन ने पिछले साल नई दिल्ली के थाना आदर्श नगर क्षेत्र में 25 लाख रुपये का सोना लूटा था। जिसके चलते वह जेल गया था। तीन माह जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूटा इसके बाद 26 जनवरी को ही बगरैन लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed