फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Giants have prepared the field, today is your test.

Budaun News: दिग्गजों ने मथा मैदान, आज आपका इम्तिहान

Tue, 07 May 2024 05:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Giants have prepared the field, today is your test.
बदायूं। लोकसभा चुनाव... यह देश की सरकार चुनने का अवसर है। प्रचार के दौरान गांव-गांव घर-घर पहुंचकर दिग्गज अपनी खूबियां व विपक्षी की खामियां गिना चुके हैं। अब आपकी बारी है कि घरों से निकलें और मतदान करें। यहां बता दें कि संसदीय सीट पर अबकी बार राजनीतिक दलों के छह व पांच निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदाता अपने मत से कुल 11 उम्मीदवारों की किस्मत लिखेंगे।
विज्ञापन

भाजपा से दुर्विजय सिंह, सपा से आदित्य यादव और बसपा से मुस्लिम खां चुनाव मैदान में हैं। तीनों में कोई भी जीते वह पहली बार ही संसद में पहुंचेगा, क्योंकि इनमें कभी कोई सांसद नहीं रहा। चुनाव राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। एक तरफ मुलायम सिंह यादव के परिवार से आदित्य यादव हैं। दूसरी ओर भाजपा ने संगठन के दिग्गज नेता और बृज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को उतारा है।
विज्ञापन

दुर्विजय के चुनाव का फीडबैक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ले रहे हैं। उन्होंने पहली बार बदायूं लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद तीन बार दौरे किए। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी खुद दो बार दौरा कर चुके हैं। आमतौर पर सिर्फ यह सभी एक बार ही लोकसभा क्षेत्र में आते रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें हैं। इसमें भाजपा के सदर विधायक महेश गुप्ता, बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य की प्रतिष्ठा दांव पर है। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का गृह जनपद है। इसलिए सीट पर उनकी भी प्रतिष्ठा लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदायूं संसदीय क्षेत्र : आंकड़ों की नजर
जिले में 2117 मतदान केंद्र
20,08,758 मतदाता
10,75,080 पुरुष
9,33,566 महिला
112 अन्य मतदाता


मतदाता करेंगे पहली बार वोट की चोट
बदायूं। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार शहर के युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। युवा पहली बार मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देंगे। अपने मतदान का प्रयोग करके अपने पसंदीदा उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए वे उत्साहित हैं। विधानसभा चुनाव में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवा अपने मत का उपयोग करके योग्य उम्मीदवार को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य करेगी। किस राजनीतिक दल की सरकार बनेगी, यह काफी हद तक युवाओं पर निर्भर करेगा। युवा जिस दल के पक्ष में अपना मत डालेगा सरकार उसकी बनेगी। प्रदेश भर में इस बार 46 फीसदी युवा मतदान करेंगे। संवाद



विधानसभा क्षेत्र युवक युवतियां
बिसौली 4092 3033
सहसवान 2980 1867
बिल्सी 2891 2056
बदायूं 3077 2163
शेखूपुर 3071 2119
दातागंज 3665 2566
कुल 19776 13804


विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र मतदेय स्थल
बिसौली 269 455
सहसवान 290 443
बिल्सी 265 389
बदायूं 237 394
शेखूपुर 301 437
दातागंज 331 459
कुल 1720 2577
---------------

विधानसभा क्षेत्र पुरुष दिव्यांग महिला दिव्यांग
बिसौली 3031 1473
सहसवान 2460 1190
बिल्सी 2085 1071
बदायूं 2267 1088
शेखूपुर 2829 1407
दातागंज 2698 1416
कुल 15370 7645


संवेदनशील और अतिसंवेदलशील 428 बूथों पर कैमरों की निगरानी, अर्धसैनिक बल भी लगाया

बदायूं। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की पूरी तैयारी हो गई है। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। विधानसभा क्षेत्र के चिह्नित वरनेबल (अति संवेदनशील) मतदान केंद्र व बूथों पर वेबकाॅस्टिंग व वीडियोग्राफी से निगरानी का प्रबंध किया गया है। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल लगाया गया है। संवाद



विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल
बिसौली 68 2
सहसवान 107 4
बिल्सी 51 2
बदायूं 85 4
शेखूपुर 47 2
दातागंज 50 6
कुल 408 20


अगर कोई मुश्किल हो तो इन नंबर पर करें कॉल



जिले मुख्यालय के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर



-7505389289



-750539594



विधानसभा वार इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत



-बिसौली 05832 266050



-सहसवान 05832 266048



-बिल्सी 05832 266052



-बदायूं 05832 266049



शेखूपुर 05832 266087



दातागंज 05832 266979

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed