फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gas leak

गैस रिसाव : कोल्ड स्टोर छोड़ भागे कर्मचारी, घरों से खेतों में पहुंचे गांव वाले

Fri, 04 Mar 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
gas leak
ओरछी (बदायूं ) में अमोनिया गैस के रिसाव के बाद मौके पर पहुंचीं एसडीएम बिसौली ज्योति जानकारी लेती ह? - फोटो : BADAUN
बदायूं। फैजगंज बेहटा इलाके में कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव होने के दौरान एक घंटा से ज्यादा दहशत रही। सबसे पहले स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी और मजदूर भाग खड़े हुए। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने हाईवे बंद करा दिया। उधर, गांव से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग खेतों में पहुंच गए। जब अमोनिया का असर कम हुआ तब कहीं राहत मिली।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम एक टेक्नीशियन मरम्मत करने कोल्ड स्टोर पहुंचा था। मरम्मत के दौरान अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हुआ तो वह स्टोर से भाग खड़ा हुआ। इस दौरान स्टोर में कैथल गांव के हुकुम चंद्र भी काम कर रहे थे। उन्होंने रिसाव बंद करने की कोशिश की, इसमें उनके हाथों की चमड़ी ठंडी गैस से उधड़ सी गई। मामला बिगड़ता देखकर वह भी भाग खड़े हुए। इसके बाद अमोनिया क्षेत्र में फैलती चली गई। कुछ ही देर में उसका प्रभाव आसपास के गांवों में दिखने को मिला। परमानंदपुर, खेड़ादास, सिसरका, ओरछी, बझेड़ा आदि गांव खाली करने के हालात बन गए। लोगों को सांस लेने में कुछ दिक्कत होने लगी तो वे घरों से निकलकर खेतों की ओर आ गए। वहीं मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे जाम हो गया। करीब एक घंटे तक इस तरह के हालात बने रहे।
विज्ञापन

-
नजदीकी कोल्ड स्टोर के कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
ओम कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव होने के दौरान वहां कोई ऐसा व्यक्ति या कर्मचारी नहीं था जो रिसाव को रोक सके। काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालात बिगड़ते देखकर आसपास कोल्ड स्टोर के कर्मचारियों को बुलाया गया। इस दौरान नजदीकी कोल्ड स्टोर के जेई जितेंद्र और उनकी पांच सदस्यीय टीम पहुंची। उन्होंने मास्क और हेलमेट पहनकर बमुश्किल रिसाव बंद किया। इसके लिए उन्हें कई बार अंदर बाहर भागना पड़ा। कई बार रिसाव बंद करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बदायूं-चंदौसी के दमकल कर्मचरियों ने दिखाई हिम्मत
अमोनिया रिसाव की सूचना पर बदायूं और चंदौसी से दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। चूंकि अमोनिया पानी से हल्की होती है। इससे उन्होंने फॉगिंग शुरू कर दी। काफी समय तक जगह-जगह फॉगिंग की गई। तब कहीं अमोनिया का असर कम हुआ।
-
अधिकारियों की आंखों में जलन, नाक से निकल रहा था पानी
अमोनिया गैस का रिसाव होने की सूचना पर सबसे पहले फैजगंज बेहटा एसओ सुरेश चंद्र गौतम पहुंचे थे। उस समय जोरों पर गैस रिसाव हो रहा था। इससे उनकी आंखों में जलन होने लगी और नाक से पानी तक निकलने लगा। इसके बाद पहुंचे अधिकारियों को भी काफी परेशानी हुई। बाद में उन्होंने अपने मुंह पर गीला कपड़ा बांधकर हालात संभाले।

- ओरछी के कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव का मामला सामने आया था। तत्काल ही उसे नियंत्रित कर लिया गया। किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। मौके पर अधिकारी, फायरब्रिगेड व एंबुलेंस पहुंच गई थीं।
- दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed