{"_id":"639cc5ed9fb07d3a6271fc2d","slug":"gas-badaun-news-bly50718271","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जल्द ही पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जल्द ही पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी गैस
विज्ञापन
मधुवन कॉलोनी में डाली जा रही गैस की पाइप लाइन । संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल अप्रैल-मई तक शहर के लोगों को पाइपलाइन से एलपीजी की सप्लाई मिलने लगेगी। इससे गैस का खर्च न केवल आधा रह जाएगा, बल्कि गैस की बुकिंग कराने, सिलिंडर लेने जाने या फिर हॉकर के नखरे से भी छुटकारा मिल जाएगा। शहर की चार कॉलोनियों में पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है।
नगर पालिका प्रशासन ने मार्च- 21 में घोषणा की थी कि घर-घर एलपीजी की आपूर्ति के लिए शहर में पाइपलाइन डलवाई जाएगी, जिसके लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने सारी प्रक्रिया के बाद इस योजना को स्वीकृति देदी। कागजी कार्रवाई और अन्य प्रक्रिया के बाद योजना पर काम शुरू कर दिया गया। एचपीसीएल के अधिकरियों के अनुसार अब तक कृष्णा पार्क, श्रीराम नगर कॉलोनी, आवास विकास व शिवशक्ति नगर में पाइप लाइन और घरों के बाहर तक गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम पूरा हो गया है। मधुवन कॉलोनी में भी 50 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। इसको पूरा होनेे के बाद जवाहरपुरी में काम शुरू किया जाएगा।
-
बरेली में बना है जंक्शन, वहां से मिलेगी गैस
कंपनी की तरफ से शहर के लोगों को गैस मुहैया कराने के लिए बरेली में जंक्शन बनाया गया है। वहां से गैस की सप्लाई पाइप के माध्यम से की जाएगी। बरेली से आंवला होते हुए बदायूं के लिए गैस की पाइप लाइन डाली गई है जो शहर में नवादा तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
------
शुरुआत में देने होंगे 1354 रुपये
शहर में पाइप के जरिए जो गैस घरों तक दी जाएगी, उसके लिए प्रति कनेक्शन 6054 रुपये लिए जाएंगे। हालांकि पहली किस्त के रूप केवल 1354 रुपये ही लिए जाएंगे। उसके बाद में गैस सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद में जितनी गैस का उपभोग किया जाएगा, उस यूनिट के हिसाब से बिल जाएगा। इसके अलावा शेष राशि इन बिलों में समायोजित करके ली जाएगी।
-
सिलिंडर से सस्ती पड़ेगी यह गैस
अब तक लोगों द्वारा सिलिंडर के माध्यम से एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस ) का उपयोग किया जा रहा है जबकि एचपीसीएल द्वारा पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) गैस मुहैया कराई जाएगी। अब तक उपभोक्ता को साढ़े 14 किलो का सिलिंडर 1070 से 1100 रुपये का पड़ता है। इसके अनुसार गैस करीब 80 रुपये प्रति किलो मिलती है जबकि पाइप के जरिये यही गैस 38 रुपये प्रति किलो के हिसाब से पड़ेगी।
------
इस प्रोजेक्ट को शुरू करते समय लोगों को काफी समझाना पड़ा था। तब श्रमिकों की संख्या बेहद कम थी। जिसकी वजह से काम धीमी गति से शुरू हो पाया था। अब लोग भी जागरूक हो चुके हैं, ऐसे में उनको समझाने के दौरान काम नहीं रोकना पड़ता है। श्रमिकों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। अप्रैल-मई में पाइप लाइन से घरों में गैस सप्लाई शुुरू कर दी जाएगी। यदि किसी स्थिति में मुख्य पाइप लाइन शुरू नहीं ह़ुई तो जिन इलाकों में कनेक्शन संपूर्ण हो जाएंगे, वहां एक मुख्य प्वाइंट से गैस वाहन के जरिये पाइप के माध्यम से गैस घरों तक दी जाएगी।
- अयूब आलम, सेफ्टी ऑफिसर, एचपीसीएल