{"_id":"7837df1e95908cd6d0d79b9f77366e7f","slug":"ganpati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम पांच बजे से गंगाघाट पर गणेश प्रतिमाओं के पहुंचने का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गणेश प्रतिमाओं को उतारने से पहले भक्तों ने पूजन करते हुए आरती उतारी। घाट पर ही एक-एक करके दर्जनों प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया गया। गंगा स्नान करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी के जयकारे लगाकर विदाई दी। एसडीएम सदर प्रदीप यादव, चेयरमैन पुष्पा देवी लौनिया चौहान, ईओ लालचंद्र भारती, नायब तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, कानूनगो जुगेंद्र सिंह और ओमबाबू नागेंद्र ने के साथ पुलिस कर्मियों ने हालात नजर रखी।
इससे पहले गणेश भक्तों की टोलियों ने यहां बाजार में बैंडबाजों की धुन पर जमकर नृत्य किया। गणेश भक्त युवकों की टोलियों ने अबीर-गुलाल से होली खेली। कछला चौराहे पर गणेश भक्तों ने धमाल मचाया। घंटाघर चौराहे पर भंडारे में गणेश भक्तों को प्रसाद वितरित किया। प्रसाद वितरण कराने में जीत अरोरा, अजयगोपाल, राजेंद्र प्रसाद बाबा, विष्णु वार्ष्णेय, बृजेश यादव, मुकेश अग्रवाल, संजय मित्तल और मनोज वार्ष्णेय का सहयोग रहा।