{"_id":"68a61d57a3436471110a70f0","slug":"gangas-erosion-has-reached-the-embankment-people-of-six-villages-hearts-are-beating-fast-badaun-news-c-123-1-sbly1018-145436-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तटबंध तक पहुंचा गंगा का कटान, छह गांव के लोगों की धड़कनें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तटबंध तक पहुंचा गंगा का कटान, छह गांव के लोगों की धड़कनें तेज
विज्ञापन
सहसवान क्षेत्र के गांव जामनी के पास तटबंध के पास हो रहा कटान। संवाद
सहसवान। क्षेत्र में कटान करती हुई गंगा अब तटबंध के पास तब पहुंच चुकी है। इससे यहां रह रहे छह गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। गांवों में कीचड़ होने से लोग अब भी तटबंध पर ही रह रहे हैं। कटान नहीं रुका तो तटबंध को भी खतरा हो सकता है। इसको देख लोग परेशान नजर आ रहे हैं। जामुनी टप्पा वैश्य गांव के पास बने तटबंध के पास कटान तेजी से हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कटान तेजी से हो रहा है। ऐसा कटान उन्होंने पिछले कई सालों में नहीं देखा है। बाढ़ का पानी तो हर साल ही गांवों में पहुंचता है, लेकिन एक-दो महीने के बाद पानी कम होने पर खेतों नष्ट होती रही है, लेकिन इस बार फसलों के साथ-साथ जमीन भी गंगा में समा रही है।
बहुत गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे जमीन खेती करने लायक भी नहीं बचेगी। सबसे अधिक खतरा अब तटबंधों को है, क्योंकि कटान अब यहां तक पहुंच गया है। बुधवार को जामनी टप्पा के पास बने तटबंध के पास कटान तेजी से होता दिखा। यह देख लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणो ने कहा कि अगर तटबंध कटान की चपेट में आते हैं तो फिर गांवों को बचाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। तटबंध पर रह रहे लोग भी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। करन सिंह ने बताया कि बाढ़ से बचने के लिए तटबंध पर परिवार के साथ लोग रह रहे हैं, लेकिन यहां तक कटान होने लगा है। जिसे देख सभी हैरान हैं।
बाढ़ क्षेत्र के स्वास्थ्य शिविरों का किया निरीक्षण
उसावां। बाढ़ क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य शिविरों का सीएचसी उसावां के चिकित्सा अधीक्षक ने निरीक्षण किया। ब्लाॅक क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त दो गांवों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाओं का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कटरा सआदतगंज व गंगा के उस पार के बाढ़ प्रभावित गांव जटा में शिविर लगाकर बुखार, खांसी जुकाम, दस्त व खुजली की दवाओं का वितरण किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ ने स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नाव से गंगा पार के गांव जटा, कमले नगला सहित कई गांवों में गए। जटा में लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मसूद, परवेज अली, फार्मासिस्ट मुजम्मिल, फार्मासिस्ट अरुण वार्ड ब्वॉय शाकिब सहित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया। संवाद