फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga Expressway... Land will be acquired for widening at the interchange

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे... इंटरचेंज पर चौड़ीकरण के लिए जमीन का होगा अधिग्रहण

Sun, 31 Aug 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway... Land will be acquired for widening at the interchange
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में जिले में तीन इंटरचेंज बनाए जा रहे हैं। इसके लिए पहले ही जमीन चिह्नित करते हुए काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन अब प्राधिकरण ने इंटरचेंज का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अतिरिक्त जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों का कहना है कि इंटरचेंज स्थल पर सड़कों को चौड़ा करने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सर्विस रोड चौड़ी होगी और वाहनों की रफ्तार के साथ-साथ कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। पहले निर्धारित जमीन पर कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क के किनारे पर्याप्त चौड़ाई न होने से अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता सामने आई है। प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभावित किसानों और जमीन मालिकों को मुआवजा देने की तैयारी की गई है। इसके लिए लगभग एक करोड़ रुपये का भुगतान प्रस्तावित किया गया है। जो शासन स्तर से जिला प्रशासन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही किसानों के खातों में यह राशि भेजी जाएगी। इनके बनने से न केवल जिले का यातायात सुगम होगा। सर्विस रोड चौड़ी होने से स्थानीय लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन-
निर्माण एजेंसी ने बताया कि इंटरचेंज स्थल पर जमीन कम है। उन्होंने कुछ जमीन बढ़वाने की मांग की। इसकी शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। ऐसे में बैनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed