{"_id":"625483ddba376023e41941c7","slug":"ganga-exprees-way-badaun-news-bly4811686129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेस-वे : जिले में दो छोर पर होगा काम, गेहूं कटान के बाद आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेस-वे : जिले में दो छोर पर होगा काम, गेहूं कटान के बाद आएगी तेजी
विज्ञापन
बिनावर के कुतुबपुर थरा में भूमि समतल करती जेसीबी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण जिले में दो छोर पर शुरू होगा। कार्य में तेजी गेहूं कटान के बाद आएगी। रविवार को कार्यदायी संस्था ने बरेली-मथुरा हाईवे के पास बिनावर के गांव कुतुबपुर थरा में एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण का काम शुरू कर दिया। अब दातागंज में काम शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारी भी सर्वे में जुटे हुए हैं।
गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं में 95 किमी दूरी तय करेगा। संभल जिले से बदायूं की बिसौली तहसील में प्रवेश करते हुए दातागंज होते हुए शाहजहांपुर जिले में प्रवेश करेगा। बदायूं की चार तहसीलों के 85 गांवों से होकर गुजरने वाले छह लेन चौड़े और आठ लेन में विस्तारित गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए पहले चरण में बदायूं से दातागंज तक भूमि समतलीकरण का काम होना है। कार्यदायी संस्था के 20 अधिकारियों की टीम मशीनरी के साथ काम में लग गई है। हालांकि, काम को रफ्तार पकड़ने में अभी कुछ समय लगेगा। दरअसल, एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत की गई किसानों की निजी भूमि पर इन दिनों गेहूं की फसल खड़ी है। फसल का कटान चल रहा है।
एक्सप्रेस-वे बिसौली के 38, दातागंज के 27, बदायूं के 18 और बिल्सी के दो गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए 85 गांवों में 1059.3538 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। भूमि अधिग्रहण का काम करीब 97 फीसदी पूरा हो चुका है। जिन स्थानों पर एक्सप्रेस-वे सरकारी भूमि से गुजरना है वहां यह भूमि यूपीडा को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। शेष विवादित भूमि को प्रशासन की ओर से धारा 11 के तहत अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन
-
निर्माण के लिए बदायूं से हरदोई तक तय की जा रहीं साइट
एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए बदायूं से लेकर हरदोई तक कार्यदायी संस्था साइट तय करने में लगी है। बदायूं में चार स्थानों पर साइट देखी गई हैं। इनमें दो स्थानों पर साइट तय हो गई हैं। इनमें बिनावर में काम चालू हो गया है। दातागंज में भी जल्द काम चालू हो जाएगा। दरअसल, मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे सबसे ज्यादा 95 किमी दूरी बदायूं जिले में तय करेगा। सोमवार को कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर केके तिवारी ने टीम के साथ बदायूं से हरदोई तक संभावित साइट को देखा। इधर, बिनावर में दूसरे दिन भी भूमि समतलीकरण का काम चालू रहा।
-
गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं में करीब 95 किमी दूरी तय करेगा। बिनावर में भूमि समतलीकरकण का काम शुरू करा दिया गया है। दूसरी साइट पर काम दातागंज में शुरू होना है। बदायूं से हरदोई तक काम शुरू कराने के लिए साइट निर्धारित की जा रही हैं। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। फसल कटान के बाद काम में तेजी जाएगी।
-केके तिवारी, सुपरवाइजर गंगा एक्सप्रेस-वे