फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga exprees way

गंगा एक्सप्रेस वे : दातागंज में 49 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण का नहीं हो सका निस्तारण

Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
ganga exprees way
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जिले में अब तक भूमि के शत प्रतिशत बैनामों का काम पूरा नहीं हो सका है। दातागंज तहसील में अब तक 49 हेक्टेयर विवादित भूमि का अधिग्रहण फंसा हुआ है। इसके साथ ही दातागंज में पापड़ ब्रह्मदेव मंदिर का भी कुछ हिस्सा शिफ्ट होना है।
विज्ञापन

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने पापड़ में जंक्शन बनाए जाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा है।
दातागंज तहसील के 27 गांवों से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। यहां कुल 264.7348 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
मेरठ से प्रयागराज जाने वाला करीब 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं की चार तहसीलों के 85 गांवों में करीब 95 किमी दूरी तय करेगा। इसमें बिसौली के सबसे ज्यादा 38 गांव हैं। बिसौली तहसील में वजीरगंज के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव रोटा-वन कोटा के पास जंक्शन बनना है। दातागंज तहसील के 27 गांवों से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। दातागंज तहसील में पापड़ गांव का ब्रह्मदेव मंदिर का कुछ हिस्सा भी एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आ रहा है। मंदिर के इस हिस्से को भी शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए स्थान का चयन हो चुका है।
विज्ञापन

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने पापड़ में एक्सप्रेस-वे पर जंक्शन का प्रस्ताव शासन के साथ यूपीडा को भी भेजा है। दरअसल, दातागंज में महिला पीएसी बटालियन के साथ सोलर प्लांट और एथनॉल प्लांट का काम भी चल रहा है। ऐसे में दातागंज में एक्सप्रेस-वे पर जंक्शन महत्वपूर्ण होगा। शासन स्तर पर भी इसके लिए कवायद चल रही है। बदायूं में करीब 95 किमी के एक्सप्रेस-वे की राह में सबसे महत्वपूर्ण बिसौली और दातागंज तहसील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मंदिर के लिए चिह्नित की गई जमीन
दातागंज में पापड़ स्थित ब्रह्मदेव महाराज मंदिर को शिफ्ट करने के लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है। इसके साथ ही यहां बिजली पोल की शिफ्टिंग का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह का कहना है कि पापड़ के पास जंक्शन बनने के बाद लोगों का इसका काफी फायदा होगा। शासन की ओर से जंक्शन को लेकर सकारात्मक रवैया है। जल्द ही मंदिर को लेकर भी स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

-
दातागंज में महिला पीएसी बटालियन के साथ एथेनॉल प्लांट और सोलर प्लांट का भी काम चल रहा है। ब्रह्मदेव महाराज मंदिर का कुछ हिस्सा शिफ्ट होना है। पापड़ के पास जंक्शन बनाने के लिए शासन के साथ यूपीडा के सीईओ से पत्राचार किया है। पापड़ में जंक्शन बना तो इसका पूरे जिले को लाभ होगा। जंक्शन को लेकर शासन का रवैया सकारात्मक है।
- राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed