फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gang rape: Report filed after three months on court's order

सामूहिक दुष्कर्म : तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 05 Jun 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gang rape: Report filed after three months on court's order
उसहैत। तीन महीने पहले विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 23 फरवरी को उसके पति कहीं गए थे। वह घर पर अकेली थी। आरोप लगाया कि करीब 5:30 बजे उसहैत चेयरमैन नवाब हसन का भाई रजा हसन उर्फ राजू, असलम, समीर व मुश्त्याक अली घर में घुस आए और तमंचे के बल पर एक-एक कर चारों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पति के आने पर पूरी घटना बताई तो थाने गए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय गई और वहां भी शिकायती पत्र दिया लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मजबूर होकर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब उसहैत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed