फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gambling case will be registered if you bet on election result

Budaun News: चुनाव नतीजे पर शर्त लगाई तो दर्ज होगा जुआ खेलने का मुकदमा

Thu, 09 May 2024 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gambling case will be registered if you bet on election result
बदायूं। मंगलवार को जिले में तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक निपट गया, लेकिन अब हार-जीत को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। अगर किसी ने हार जीत को लेकर शर्त लगाई तो उसकी खैर नहीं है। पुलिस उसके खिलाफ जुआ खेलने के आरोप में एफआईआर दर्ज करेगी।
विज्ञापन

अक्सर चुनाव के बाद हार-जीत की चर्चाएं भी खूब होती हैं, तो कभी-कभी चर्चाओं के दौरान ही बात इतनी बढ़ जाती है कि झगड़ा तक हो जाता है। लोग अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए शर्त तक लगा बैठते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दो किसानों के बीच शर्त लगी थी। शर्त यह थी कि अगर एक पक्ष का उम्मीदवार जीतेगा तो वह दूसरे पक्ष के पांच बीघा खेत में फसल करेगा। उनके बीच में लिखित में शर्त हुई थी। शर्त पत्र खूब वायरल हुआ था। जब पुलिस ने संज्ञान लिया तो दोनों ही पक्ष अपने-अपने बयानों से मुकर गए और शर्त को एक मजाक बताया था।
विज्ञापन

इस लोकसभा चुनाव में भी दो अधिवक्ताओं के बीच बहस हो गई है। एक अधिवक्ता ने सपा को जिताने की बहस कर डाली तो दूसरे ने भाजपा को। उनके बीच में भी बाकायदा लिखित में स्टांप पेपर पर नोटरी पब्लिक से रजिस्टर्ड करवाकर दो लाख रुपये की शर्त लगी है। अब उनकी शर्त का स्टांप पेपर वायरल हुआ तो दोनों अधिवक्ता भी पीछे हट गए। उन्होंने उझानी कोतवाली जाकर पुलिस को लिखकर दिया कि उनके बीच मजाक हुई थी, किसी ने उसको वायरल कर दिया। फिलहाल स्थिति यह है कि शर्त लगाना कानून के शिकंजे में फंसना है। पुलिस भी ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शर्त लगाना, सट्टा लगाना या फिक्सिंग करना गैरकानूनी है। इसमें जुआ खेलने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो सकती है। इसमें जुर्माने का प्रावधान है। - अरविंद कुमार शर्मा, अधिवक्ता


कानून सभी के लिए बराबर है। इसके साथ किसी को खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। शर्त लगाने पर भी कानून के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed