{"_id":"68a61ca401de8cf992008786","slug":"from-road-widening-to-establishment-of-industries-badaun-news-c-123-1-akb1003-145414-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क चौड़ीकरण से लेकर उद्योगों की होगी स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क चौड़ीकरण से लेकर उद्योगों की होगी स्थापना
विज्ञापन
महायोजना का नक्शा। संवाद
बदायूं। शहर के विकास के लिए महायोजना तैयार की गई थी। शासन ने अब इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासनादेश जारी होने के बाद योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। इसके तहत सड़क चौड़ीकरण, उद्योगों की स्थापना सहित अन्य काम किए जाएंगे।
महायोजना- 2031 की योजना 2022 में बनी थी। जिले के चहुंमुखी विकास के लिए योजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। इसके तहत मथुरा-बरेली रोड के किनारे औद्योगिक गलियारा बनाया जाना है। सड़क, बिजली, पार्क, पानी आदि की व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी।
परिवहन और जनसुविधाओं में बदलाव किया जाएगा। वहीं, शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बाइपास का निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा शहर के अंदर बस अड्डा होने की वजह से दिनभर शोर होता और जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे शहर के बाहर ले जाया जाएगा। इसी तरह अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। यह योजना शासन में 10 अगस्त को स्वीकृत हुई है। अब जल्द ही इसका शासनादेश जारी होगा। इसके बाद गजट कराया जाएगा।
विज्ञापन
खामियाें की वजह से स्वीकृति में हुई देरी
महायोजना का प्रस्ताव शासन को गया तो उसमें कई कमियां सामने आईं। मथुरा-बरेली हाईवे किनारे औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए जमीन का कृषि या व्यवसायिक क्षेत्र में वर्गीकरण नहीं किया गया था। बिना जीआईएस सर्वे कराए ही प्रस्ताव भेजा गया था। इसी तरह कई अन्य बिंदुओं पर कमियां थीं। इसलिए शासन से उसे वापस कर दिया। प्रस्ताव वापस आने के बाद उन कमियों को दूर कराया गया। महायोजना में जितना क्षेत्र लिया जाएगा, उसका जीआईएस सर्वे कराया गया। कमियां दूर करते हुए नगर पालिका की ओर से फिर से प्रस्ताव भेजा गया है।
खुलेंगे यह प्रतिष्ठान
सड़क किनारे गेस्ट हाउस, रेस्त्रां, जलपान गृह, रिसार्ट, पेट्रोल पंप, मॉल सहित अन्य प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति मिलेगी।
बनाया जाएगा ट्रक टर्मिनल
महायोजना के तहत ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए ट्रक टर्मिनल बनाया जाएगा। अब तक यह बरेली-मथुरा हाईवे रोड पर प्रस्तावित किया गया है। हाईवे से निकलने वाले ट्रक यहां पर ठहर सकेंगे।
सृजित होंगे रोजगार के नए अवसर
महायोजना में सरकार ने औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ज्यादा जोर दिया है। जब इकाइयां बढ़ेंगी तो जिले में रहने वाले युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे जनपद में नहीं जाना पड़ेगा। अपने ही जनपद में रहकर रोजगार कर सकेंगे।
महायोजना के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। अभी शासनादेश जारी नहीं हुआ है। जारी होने के बाद इसका गजट कराया जाएगा। आने वाले समय में बदायूं का कायाकल्प देखने को मिलेगा। - सुरेश पाल, सिटी मजिस्ट्रेट