फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   From next month, the days of the players will be brighter, modern facilities will give a new direction to the sports.

Budaun News: अगले माह से खिलाड़ियों के बहुरेंगे दिन, आधुनिक सुविधाओं से खेलों को देंगे नई दिशा

Sat, 10 Jan 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 10 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
From next month, the days of the players will be brighter, modern facilities will give a new direction to the sports.
सौरभ, हॉकी
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेल में आधुनिक सुविधाएं देने के लिए कई निमार्ण कार्य चल रहे हैं। करीब 9.78 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्य फरवरी तक पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही खिलाड़ियों को भी इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के बिल्सी मार्ग पर बने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की समस्या दूर होने जा रही हैं। स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। वॉलीबाल कोर्ट, क्रिकेट की दो अभ्यास पिचों का निर्माण, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग रिंग, आर्चरी रेंज, हाईमास्ट लाइट, पंप हाउस का निर्माण हो रहा है। स्टेडियम में 600 मीटर लंबा ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जा रहा है, जिससे जलभराव न हो सके। परिसर में करीब 20 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

------

स्टेडियम में है सात खेलों के कोच
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए स्टेडियम में हॉकी, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, आर्चरी, बैडमिंटन, लॉन टेनिस और एथलीट के कोच मौजूद हैं। जो खिलाड़ियों को तैयारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

फोटो-33

स्टेडियम में खिलाड़ियों को आधु़निक सुविधाएं मिलने लगेंगी। तभी वह आगे बढ़ सकेंगे, इससे हमारे हौसले बुलंद होंगे। -सौरभ, हॉकी
----
फोटो-34
अभी तक बिना बॉक्सिंग रिंग के अभ्यास कर रही थी। अब बनकर तैयार हो रही बॉक्सिंग रिंग में अभ्यास करने से बहुत चीजें सीखने को मिलेंगी।- इरम, बॉक्सिंग खिलाड़ी
---
फोटो-35
बैडमिंटन कोर्ट तो पहले से ही था। लेकिन अब उसमें कई बदलाव किए गए है,जिससे आधुनिक सुविधाओं से तैयार कोर्ट में अभ्यास करने में बहुत मदद मिलेगी।-
रिंकी, बैडमिंटन खिलाड़ी
----
फोटो-36
स्टेडियम में अगले माह से कई खेलों के खिलाड़ियों की सुविधाएं बढ़ जाएंगी। जिससे खिलाड़ियों को बहुत लाभ होगा। अब तक सड़कों से लेकर अन्य मैैदानों पर खेल रहे थे। अब स्टेडियम में मौका मिलेगा। इससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।- दीपाली, जिम्नास्टिक


----
कोट,
निर्माण कार्य पूरा होने का समय मई तक का है। लेकिन तेजी से चल रहे कार्य की वजह से कई निर्माण कार्य आखिरी चरण में हैं। कार्यदायी संस्था ने इसे जनवरी माह के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूरा करने की उम्मीद जताई है।- अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ाधिकारी

सौरभ, हॉकी

सौरभ, हॉकी

सौरभ, हॉकी

सौरभ, हॉकी

सौरभ, हॉकी

सौरभ, हॉकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed