फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   From January to June, 70 head-on collisions between bikes took place, 100 people died

Budaun News: जनवरी से जून तक आमने-सामने से बाइकों के 70 टक्कर, 100 की मौत

Mon, 21 Jul 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
From January to June, 70 head-on collisions between bikes took place, 100 people died
बदायूं। जिले में आए दिन हो रही बाइकाें की आमने-सामने की टक्कर को शासन ने संज्ञान में लिया है। अब परिवहन आयुक्त ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह हादसों वाले स्थलों को निरीक्षण करें। उसके बाद वहां पर सुधार के कार्य कराया जाय।
विज्ञापन




सड़क हादसों की रिपोर्ट पिछले दिनों परिवहन आयुक्त को भेजी गई थी। उसमें से जनवरी से जून तक हुए हादसों के विवरण को शासन ने गंभीरता से लिया। इन छह माह में बाइकों से आमने-सामने 70 हादसे हुए हैं, जिसमें करीब सौ लोगों की जान चली गई। वहीं 80 लोग घायल हुए। इन हादसों के कारण तेज रफ्तार व तीन से अधिक लोगों का बैठाना बताया गया है। परिवहन आयुक्त ने जिले के परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन सभी 70 घटनास्थलों का स्थलीय निरीक्षण करें।
विज्ञापन




हादसे के कारणों का विश्लेषण करें। कारण सामने आने पर प्रशासन की मदद से उस स्थल को चिन्हित करें। उस स्थान पर अगर दो से अधिक हादसे पाए जाय तो ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाए। आगे से ऐसे हादसे न हों, इसके लिए सुधारात्मक कार्य किए जाए। निर्देश मिलने के बाद परिवहन की टीम डाटा जुटाने में सक्रिय हो गई है। 70 घटना स्थलों की सूची बनाई जा रही है। सोमवार से इन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करने को टीम निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--



- जनवरी से जून तक बाइकों से 70 हादसे हुए है। इनमें बाइकों से आमने-सामने की टक्कर हुई है। इन हादसे वाले स्थलों का निरीक्षण करके उन स्थानों पर सुधारात्मक कार्य कराया जाएगा। पूरी आख्या एक सप्ताह में शासन को भेजी जाएगी। - अमरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed