फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fraudster withdrew pension and honor fund amount from old man account in Budaun

Budaun News: बुजुर्ग के खाते से निकाली पेंशन और सम्मान निधि की राशि, जालसाज ने ऐसे की धोखाधड़ी

Wed, 30 Apr 2025 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 06:59 PM IST
सार

बदायूं जिले में एक जालसाज युवक ने बुजुर्ग के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर डाल दिया। इसके बाद उनके खाते से वृद्धावस्था पेंशन व किसान सम्मान निधि की राशि निकाल ली।  

विज्ञापन
Fraudster withdrew pension and honor fund amount from old man account in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बदायूं जिले में सम्मान निधि व पेंशन का लालच देकर युवक ने बुजुर्ग का बैंक में खाता खुलवा दिया। खाते में युवक ने अपना मोबाइल नंबर लगा दिया था। फिर उस युवक ने पेंशन और सम्मान निधि के एक लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए। इस पर बुजुर्ग ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव शिकारपुर के रहने वाले सोपाली (67) ने गांव के ही युवक नीरेश के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि वह पढ़े लिखे नहीं हैं। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। गांव के नीरेश कुमार ने मार्च 2020 में किसान सम्मान निधि और वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने की बात कही। उसने सोचा कि सरकारी मदद मिल जाएगी। नीरेश ने उसका खाता सहसवान के एक बैंक में खुलवा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: आठ टीमें... चार स्टेशन, 24 कैमरे, ऐसे मिला GRP को सुराग, बरेली में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी करते हुए युवक ने अपना मोबाइल नंबर उनके खाते में लगवा लिया। बुजुर्ग के खाते में 2020 से मार्च 2025 तक किसान सम्मान निधि और पेंशन की करीब एक लाख रुपये की धनराशि आई और नीरेश उसे निकाल किया। इसका खुलासा तब हुआ, जब वह बैंक में रुपये निकालने 26 मार्च को गए। यह सुन उसके होश उड़ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गबन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed