{"_id":"634efdc219505a664033f624","slug":"fraud-report-filed-against-the-director-husband-and-wife-of-the-company-badaun-news-bly501279372","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के डायरेक्टर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के डायरेक्टर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
बदायूं। शहर में माल गोदाम रोड निवासी हर्ष कुमार सिंह ने एक कंपनी के डायरेक्टर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। हर्ष के मुताबिक कंपनी के डायरेक्टर ने उन्हें धोखा दिया। टारगेट पूरा करने बावजूद उसे कार और आठ लाख से ज्यादा का वेतन नहीं दिया।
हर्ष के मुताबिक वह इंदौर की एक कंपनी में फील्ड सहायक के पद पर काम करते थे। बदायूं के अलावा कासगंज, फिरोजाबाद और हाथरस का भी काम वही देखते थे। कंपनी में करन सिंह तोमर और उनकी पत्नी ऊषा तोमर डायरेक्टर हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बिलहरी निवासी प्रशांत कुमार आरएम थे। उनका वेतन प्रशांत ही दिया करते थे।
कंपनी ने उन्हें जो टारगेट दिया था, उन्होंने उसे पूरा कर दिया था। इस पर कंपनी ने उन्हें एक कार गिफ्ट करने को कहा था, लेकिन कार नहीं दी। इसके बाद उनका प्रमोशन एरिया सेल्स मैनेजर पद पर कर दिया। माल की बिक्री पर सात प्रतिशत कमीशन देने को कहा गया था, पर उन्हें वह भी नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने करन और ऊषा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।