{"_id":"65c679c4a58d96a73e0db754","slug":"fraud-report-against-mahila-panchayat-assistant-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113199-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला पंचायत सहायिका के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला पंचायत सहायिका के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्रों से हासिल की नौकरी, आईजीआरएस पर आई शिकायत की जांच में हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। ग्राम पंचायत सचिव मनोज कुमार राम ने महिला पंचायत सहायिका के खिलाफ बिनावर थाने में धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि महिला पंचायत सहायिका ने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। जब शिकायत हुई तो मामले की जांच कराई गई। इसमें धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर निवासी शारदा देवी पत्नी रंजीत सिंह ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। उनका आरोप था कि सिंगरौरा गांव में तैनात पंचायत सहायिका संजना भारती ने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल की है। डीएम के आदेश पर मामले की जांच कराई गई।
शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच शिक्षा विभाग से कराई गई। बताते हैं कि पंचायत सहायिका ने मथुरा जिले के एक कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडियट की पढ़ाई करना दर्शाते हुए वहां के अंकपत्र लगाए थे लेकिन जब इस मामले की छानबीन हुई तो कॉलेज के प्रधानाचार्य ने लिखकर दे दिया कि बदायूं की कोई संजना भारती नाम की छात्रा उनके विद्यालय में नहीं पढ़ी।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट सालारपुर ब्लॉक भेजी गई, जिसके आधार पर खंड विकास अधिकारी सालारपुर ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर ग्राम पंचायत सचिव मनोज कुमार राम ने पंचायत सहायिका के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी अभिलेख बनाने का आरोप लगाते हुए बिनावर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि सचिव की तहरीर आई थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना एसआई राजपाल सिंह कर रहे हैं।