फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‌franchises owmed cricketers

फ्रेंचाइजियों ने खरीदे क्रिकेटर

Wed, 09 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 09 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
franchises owmed cricketers
फ्रेंचाइजियों ने खरीदे क्रिकेटर ‌
हरीश अनेजा की स्मृति में होने वाले उझानी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बुधवार को क्रिकेटर की बोली लगाई लगाई। आठ टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेगीं। फ्रेंचाइजियों ने मनपसंद खिलाड़ियों को खरीद कर टीमें तैयार कर लीं। प्रत्येक टीम में दो-दो क्रिकेटर बरेली के भी खेलेंगे।
विज्ञापन

गूंज सामाजिक जनन कल्याण शिक्षा समिति के तत्वावधान में होने वाले क्रिकेटर प्रीमियर लीग में क्रिकेटर की बोली की प्रक्रिया भगवान दास पैलेस में शुरू हुई। फ्रेंचाइजियों में रोटरी क्लब ऑफ उझानी क्लासिक की ओर से अरुण अग्रवाल, राणा सोल्जर्स के फ्रेंचाइजी उमेश राठौर और अमित प्रताप सिंह, एमआरएस ग्रुप के फ्रेंचाइजी संजय गुप्ता और अमित माहेश्वरी, लगान इंडिया के लिए शंकर गुप्ता और संकेत शर्मा, सिंह इज किंग के फ्रेंचाइजी मधुर सपरा और सुधांशु गुप्ता, अदनान स्टार के लिए इसरार खलीफा, योगी रॉर्क्स के फ्रेंचाइजी विवेक शर्मा और योगेश कश्यप, ऑल इज वेल के लिए अंकुर वार्ष्णेय और योगेश प्रताप सिंह ने बोली लगाई।
विज्ञापन

आयोजक मंडल में शामिल जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और हेंडबॉल संघ के जिलाध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ टीमें शामिल होगीं। प्रत्येक टीम में बरेली के दो-दो खिलाड़ियों को खिलाने का मौका दिया जाएगा। टूर्नामेंट 16 नवंबर से एमजीपी कॉलेज के मैदान पर शुरू होगा। इकबाल अहमद, अजीम अंसारी और नवेद खान ने फ्रेंचाइजियों समेत टीमों के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के नियमों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed