{"_id":"6314d750a6946d11a75ccb36","slug":"four-teenagers-bathing-in-ganges-in-badaun-s-sahaswan-flowed-two-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: कोतल नगर घाट पर गंगा नहा रहे चार किशोर-किशोरी बहे, मौसी और बहन का बेटा लापता, दो की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: कोतल नगर घाट पर गंगा नहा रहे चार किशोर-किशोरी बहे, मौसी और बहन का बेटा लापता, दो की बची जान
Sun, 04 Sep 2022 10:20 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:20 PM IST
सार
लापता 14 वर्षीय मौसी छाया और 16 वर्षीय बहन के बेटे धर्मवीर की देर रात तक तलाश कराई जाती रही। फिलहाल उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौसी और बहनौत की तलाश की जाती रही।
विज्ञापन
छाया और धर्मवीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में कोतल नगला घाट पर रविवार शाम चार किशोर व किशोरी बह गए, जिसमें दो को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन 14 वर्षीय मौसी छाया और 16 वर्षीय बहन का बेटा धर्मवीर लापता हो गए। देर रात तक उनकी तलाश कराई जाती रही। फिलहाल उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौसी और बहनौत की तलाश की जाती रही।
विज्ञापन
कस्बा उझानी निवासी छाया (14) पुत्री दुर्गपाल की बहन की शादी मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पालपुर के मजरा खंगार नगला में कर्रू के साथ हुई है। वह कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर आई थी। बताते हैं कि रविवार शाम छाया, उसकी बहन का बेटा लालू (13), लालू का तहेरा भाई धर्मवीर (16) पुत्र जगदीश और पड़ोस की रूपा (13) पुत्री होडिल गंगा स्नान करने सहसवान के कोतल नगला घाट पर गए थे। चारो लोग एक साथ स्नान करने को गंगा में घुसे थे। उस जगह काफी गहरा था। स्नान के दौरान चारो लोग गंगा के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
उस वक्त गंगा घाट पर मौजूद लोग उन्हें डूबता देखकर बचाव के लिए दौड़े। उन्होंने लालू और रूपा को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाल लिया, लेकिन छाया और धर्मवीर का कुछ पता नहीं चला। लालू और रूपा ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी, जिससे तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान सहसवान कोतवाली इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों किशोर और किशोरी की तलाश में गोताखोर लगा दिए। रात नौ बजे तक पुलिस और परिवार वाले गंगा घाट पर जमे रहे, लेकिन दोनों किशोर व किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन