फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four brothers entered the house and beat up the shopkeeper, report filed

Budaun News: चार भाइयों ने दुकानदार को घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 May 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four brothers entered the house and beat up the shopkeeper, report filed
उसावां। परचून की दुकान पर बैठे दुकानदार को मोहल्ले के चार लोगों ने घर में घुसकर पीटा। इस प्रकरण में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम आनन्दपुर निवासी कुंवरपाल 10 मई को रात नौ बजे अपनी परचून की दुकान में बैठे थे। तभी गांव के ही रामभजन, सुनील, लक्ष्मन, नन्हें पुत्रगण नेकसू कश्यप गालियां देने लगे। गालियां देने का विरोध किया तो चारों भाइयों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वह बचने के लिए घर के अंदर भागे तो चारों ने घर में घुसकर डंडों से जमकर पीटा। मारपीट से उनको गंभीर चोटें आई हैं। इस प्रकरण में कुंवरपाल ने शनिवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed