फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Footpath dug up and left, BJP leader injured when bike skids

Budaun News: खोद कर छोड़ा फुटपाथ, बाइक फिसलने से भाजपा नेता घायल

Fri, 03 Oct 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Footpath dug up and left, BJP leader injured when bike skids
पुलिस से ​शिकायत कर लौटते भाजपा नेता विवेक भारद्वाज। स्रोत: स्वयं
उझानी। मुख्य बाजार की सड़क के चौड़ीकरण के लिए फुटपाथ की खोदाई करवाकर ठेकेदार ने छोड़ दिया है। इससे वहां गड्ढे हो गए। उस गड्ढे में बाइक फिसलने से भाजपा नगर उपाध्यक्ष विवेक भारद्वाज घायल हो गए। उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घायल विवेक भारद्वाज ने बताया कि कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो रहा है। ठेकेदार ने पिछले दिनों सड़क किनारे फुटपाथ की खोदाई करा दी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। फुटपाथ के गड्ढों में बारिश का पानी भर गया। वह घर लौट रहे थे कि ई- रिक्शा से बचने के चक्कर में गड्ढे में बाइक फिसल गई। इससे वह चोटिल हो गए।
विज्ञापन

घायल भाजपा नेता का उनके परिचित ने निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। इससे पहले दो- तीन अन्य बाइक सवार भी घायल हो चुके हैं। गड्ढों में पिछले दिनों कार भी पलट गई थी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि इससे पहले किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। विवेक की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed