{"_id":"5e4599f48ebc3ee5fe47ec41","slug":"food-safety-department-raids-mustard-oil-shop-badaun-news-bly395792363","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापाः सरसों के तेल का लिया सैंपल, 100 लीटर तेल किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापाः सरसों के तेल का लिया सैंपल, 100 लीटर तेल किया सीज
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र में छापा मारा। टीम ने सरसों के तेल का नमूना लिया और जांच के लिए लैब पर भेजा है। वहीं एक दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। जिससे 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग के आधिकारियों द्वारा नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज के जीके ट्रेडर्स के यहां पर सरसों के तेल का नमूना लिया गया। साथ ही दुकान पर काफी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। इस पर टीम ने 20 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। उसके बाद में मोहल्ला शहबाजपुर खिड़की तौला में खालिद की दुकान से भी सरसों के तेल का नमूना लिया। साथ ही शक होने पर 100 लीटर सरसों के तेल सीज कर दिया। इसके उपरांत डकारा पुख्ता रोड पर अफसर अली की दुकान पर सरसों के तेल का नमूना लिया। दहगवां में सुबोध के प्रतिष्ठान से भी सरसों के तेल का नमूना लिया। सभी नमूने को जांच के लिए भेजा गया है।
जांच रिपोर्ट बताएगी नेपानी तेल की क्वालिटी
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को उझानी में दो व्यापारियों के छापा मारकर नेपाली तेल के नमूने भरे थे। इस तेल की क्वालिटी क्या है, इसके बारे में स्वयं खाद्य सुरक्षा विभाग ही नहीं जानता। अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर के मुताबिक इसके सैंपल लखनऊ लैब भेजे गए हैं। करीब एक माह में इसकी रिपोर्ट आएगी। तब पता चलेगा कि नेपाली तेल की क्वालिटी क्या है।