{"_id":"6a3ed2c403bd5d752d03d036","slug":"following-the-commotion-shop-shutters-were-quickly-pulled-down-and-traders-remained-in-a-state-of-panic-badaun-news-c-123-1-ba11032-167115-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बवाल के बाद फटाफट गिरे दुकानों के शटर, दहशत में रहे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बवाल के बाद फटाफट गिरे दुकानों के शटर, दहशत में रहे व्यापारी
विज्ञापन
घटना स्थल पर विवाद के बाद पडे ईट-पत्थर स्त्रोत वीडियोग्रैब
बदायूं। इस्लामनगर के मछली बाजार में दो पक्षों के बीच हुए पथराव और बवाल के बाद दुकानों के शटर फटाफट गिरे। दो सौ मीटर क्षेत्र में बाजार एक झटके में बंद हो गया। पत्थरबाजी से व्यापारी दहशत में आ गए। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद व्यापारियों को राहत मिली। इसके बावजूद देर शाम तक बाजार नहीं खुला।
बवाल से पूर्व ही चला गया था टेंपो चालक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बवाल होने से पूर्व ही चालक दीपक अपना टेंपो लेकर मौके से चला गया था। टेंपो चालक से किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं हुआ था। पुलिस अफसरों ने बताया कि छानबीन में यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि दोनों पक्षों की पास-पास चिकन की दुकानें हैं, जिसको लेकर आपस में पूर्व से ही मनमुटाव था। यही वजह रही कि कहासुनी की बात बवाल तक पहुंच गई।
पथराव के हालात से पहले से तैयारी का अंदेशा
- जिस तरह से दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर ईंटों और पत्थरों की बारिश की है, उससे यही लग रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से तैयारी थी। आज टेंपो से बाइक को टक्कर लगने के बीच जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो दिलों में जल रही चिंगारी भड़क उठी।