फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

दातागंज और सहसवान तहसील के 20 से ज्यादा गांव बाढ़ से घिरे

Tue, 19 Jul 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
floud
सहसवान के तटवर्ती गांव में कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा के जलस्तर में रविवार के मुकाबले सोमवार को कुछ कमी आने के साथ कटान और तेज हो गया है। रविवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर 162.28 मीटर तक पहुंच गया था। यह खतरे खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर था। सोमवार को कछला में मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 161.88 मीटर दर्ज किया गया। इस बीच उसहैत, उसावां और गंगा-महावा तटबंधों पर हालात और भी गंभीर हो गए हैं। सहसवान और दातागंज तहसील क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां कटान भी हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा में नरौरा से 28919, बिजनौर से 41428 और हरिद्वार बैराज से 46997 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दो दिन तक खतरे के निशान के ऊपर रही गंगा सोमवार को खतरे के निशान के 12 सेमी नीचे आई हैं। इस बीच सोमवार को शासन स्तर से संबंधित विभागों को बाढ़ के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। दातागंज तहसील के कस्बा उसहैत में गंगा के इस पार और उस पार के 13 से ज्यादा गांव बाढ़ से घिर गए हैं। उस पार के गांवों का संपर्क टूट गया है। सहसवान में तटवर्ती सात से आठ गांवों में गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। यहां भूमि लगातार गंगा में समा रही है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर कटान तेज होने के मद्देनजर बाढ़ खंड की ओर से सतर्कता और बढ़ा दी गई है। सोमवार को एक्सईएन बाढ़ खंड उमेश चंद्र और सहायक अभियंता नेशपाल सिंह ने संवेदनशील तटबंधों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ और कटान के मद्देनजर प्रशासन उसहैत के गांव अहमदनगर बछौरा, जटा, कदम नगला को खाली कराने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, गंगा पूरे उफान पर हैं। इस सीजन अब तक ज्यादा बारिश नहीं हुई है। नरौरा बैराज से एक साथ अब तक एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी नहीं आया है। आने वाले दिनों में वाटर डिस्चार्ज बढ़ने के साथ एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने का अनुमान है।
-
इन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, हो रहा कटान
दातागंज तहसील के उसहैत क्षेत्र के गांव रैपुर, अहमनगर बछौरा, कदम नगला, ठकुरी नगला, जटा, बेहटी, भखरी, कमलू नगला, चेतराम नगला, दियूरी नगला बाढ़ से घिर गए हैं। कई स्थानों पर कटान भी हो रहा है। सहसवान तहसील के तटवर्ती गांव टोटपुर करसरी, भकरौलिया, परशुराम नगला, नगला वीर सहाय, वरन नगला, तौफी नगला में गंगा कटान कर रही हैं। यहां भी कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कछला गंगा घाट पर भी गंगा ने पूरी तरह से फैलाव ले लिया है।
---------------
तटवर्ती गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने लगाए 65 हेल्थ कैंप
शासन स्तर से अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंगा और रामगंगा के तटवर्ती 65 गांवों में स्वास्थ्य टीमों को तैनात करते हुए हेल्थ कैंप लगाए हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फैलने वाली बीमारियों से संबंधी दवाओं के साथ सांप के काटने पर काम आने वाले एंटी स्नेक वेमन (एएसवी) भी सभी कैंपों को मुहैया करा दी गई है। ऐसा दावा विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। हालांकि, कई बाढ़ चौकियों पर अब भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें नहीं पहुंची हैं। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय का कहना है कि शासन स्तर से अलर्ट मिलने के बाद हेल्थ कैंप शुरू कर दिए गए हैं। पर्याप्त दवाएं और एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है।

--------
गंगा लगातार खतरे के निशान के आसपास हैं। इस दौरान कई बार खतरे का निशान पार भी कर चुकी हैं। उसहैत, उसावां और गंगा-महावा बांध पर कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। तटवर्ती कुछ गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं। जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed